रांचीः पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का गुरूवार को निधन हो गया। ददई दुबई कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता रहे है।
जयराम महतो पर मारपीट और लूटपाट का आरोप, बेरमो प्रखंड प्रमुख के देवर ने दर्ज कराई शिकायत
ददई दुबे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। ददई दुबई धनबाद लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके है।ददई दुबे 4 बार पलामू के विश्रामपुर सीट से विधायक रह चुके है।

9 जुलाई को ही कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकार ली थी। इस दौरान उनके बेटे बडू से भी मुलाकात की थी। बड़े मजदूर नेता ददई दुबे के निधन से झारखंड के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।
झारखंड के पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका निधन झारखंड की राजनीति और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। pic.twitter.com/Yg1FrkHULB
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) July 10, 2025
झारखण्ड सरकार में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) जी के निधन का दुःखद समाचार मिला।
लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहते हुए स्व ददई दुबे जी लोगों के हक-अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे। उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।
मरांग बुरु दिवंगत… pic.twitter.com/vpm9xsDAjw
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 10, 2025




