झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कोल्हान में बाढ़ का खतरा, रांची-जमशेदपुर में लगातार हो रही हैं बारिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 10, 2025

झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कोल्हान में बाढ़ का खतरा, रांची-जमशेदपुर में लगातार हो रही हैं बारिश

रांचीः मौसम विभाग ने 10 जुलाई को झारखंड के पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार और हजारीबाग जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी रांची में लगातार बारिश हो रही है। गुरूवार की सुबह से हवा के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार रांची में 13 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहेगा।

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी, 15 मिनट में होगा समस्याओं का समाधान, देवघर DC ने जारी किया QR code
24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 82.6 एमएम हुई है। सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जमशेदपुर के उपायुक्त ने गुरूवार को स्कूल बंद करने का आदेश दिया हुआ है। रांची, गुमला, खूंटी और सरायकेला-खरसावां में बारिश का येलो अलर्ट है।

See also  रांची समेत पांच जिलों में फिर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

गुरूवार को भारी बारिश का अलर्ट, जमशेदपुर में DC ने दिया स्कूलों को बंद करने का आदेश
पिछले 24 घंटे से पूर्वी सिंहभूम समेत पूरे कोल्हान प्रमंडल में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जमशेदपुर सहित घाटशिला, बहरागोड़ा, गुड़ाबांधा, धालभूमगढ़, चाईबासा, चांडिल और अन्य इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई है।भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सबसे अधिक बारिश घाटशिला में 83.6 एमएम और जमशेदपुर के आस-पास 82.6 एमएम दर्ज की गई। कुल मिलाकर कोल्हान में 854.5 एमएम बारिश हुई। बारिश का असर जमशेदपुर के कदमा, सोनारी, बागबेड़ा, साकची, बिष्टुपुर जैसे क्षेत्रों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

 

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रांची में आज, अमित शाह रांची पहुंचे, हेमंत सोरेन भी दिल्ली से लौटे
कदमा अनिल सूर पथ में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। वहां तालाब और नाली का पानी दर्जनों घरों में घुस गया है। दो दिनों से बुजुर्ग और बच्चे घरों में कैद हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि जुस्को प्रबंधन की लापरवाही से यह स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है। विधायक और नगर निगम से भी कोई मदद नहीं मिल रही है।
इधर, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। निचले इलाकों में पानी घुसने लगा है, जिससे बाढ़ की आशंका और गहरा गई है।
जिला प्रशासन ने ऐहतियातन अलर्ट जारी कर दिया है। 13 जुलाई तक पूरे कोल्हान में येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर जल-जमाव की स्थिति बन गई है। यातायात भी प्रभावित हो रहा है।वहीं, शहर का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now