पति ने बनाई अश्लील वीडियो, गैर मर्दो के साथ संबंध बनाने का देने लगा दवाब, ससुर ने की घिनौनी हरकत, थाने पहुंची पत्नी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2025

पति ने बनाई अश्लील वीडियो, गैर मर्दो के साथ संबंध बनाने का देने लगा दवाब, ससुर ने की घिनौनी हरकत, थाने पहुंची पत्नी

डेस्कः यूपी के आगरा से शादी के सात महीने बाद ही महिला थाने पहुंच गई। महिला ने ससुराल वालों की करतूतें जब पुलिस को बताईं तो उनके भी होश उड़ गए। महिला का आरोप था कि उसकी शादी में घर वालें ने डेढ़ करोड़ खर्च किए थे, इसके बाद भी ससुराल वालें का दहेज से मन नहीं भरा। शादी कुछ के कुछ दिन बाद ही उसे प्रताड़ित करते लगे। यहीं नहीं पति ने भी उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब उसके पति ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद पति दूसरे मर्दों से संबंध बनाने का भी दबाव बनाने लगा। एक दिन मौका पाकर ससुर ने भी उसके साथ घिनौनी हरकत करने की कोशिश की। महिला इसकी जानकारी अपने पिता को दी। बेटी की प्रताड़ना की दास्तां जानकर पिता बेटी के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने बेटी के साथ शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, धमकी और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाते हुए थाना कमला नगर में पति, ससुर, सास व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

See also  प्यार इश्क और इंतकामः स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, गुरूजी चला रहे थे गोलियां, ले ली दो की जान

पटना में देवर से शादी की चाहत में भाभी ने उठाया खतरनाक कदम, शूटर बुलाकर पति को मरवा दिया
तहरीर के मुताबिक कमला नगर निवासी कारोबारी ने अपनी बेटी का विवाह न्यू आगरा के राहुल अग्रवाल पुत्र सूरजभान अग्रवाल से नवंबर 2024 में किया था। वह प्रॉपर्टी डीलर है। शादी में करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए। हीरे के जेवर, सोना और 40 लाख रुपये नकद दहेज दिया। विवाहिता के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से बेटी का पति राहुल अग्रवाल, ससुर सूरजभान अग्रवाल, सास सजनी अग्रवाल उसका मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न, गाली-गलौज, मारपीट करने लगे। ससुरालियों का कहना था कि उन्हें कम से कम 5 करोड़ की शादी की उम्मीद थी। इस हिसाब से शादी हल्की है।

3 साल पहले लव मैरिज, अब पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर देकर मार दिया
पिता से दो करोड़ रुपये लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। इसके लिए पति रात को शराब के नशे में बेल्ट से मारता था। कई बार रिवॉल्वर तानने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने तहरीर में कहा है कि दामाद ने बेडरूम में गुप्त कैमरा लगा रखा था। बेटी की आपत्तिजनक वीडियो बना ली थीं। इन्हें वायरल करने की धमकियां देता रहता था। बेटी ने कई बार सास, ससुर से शिकायत की, लेकिन उन्होंने उल्टा उसके भाइयों को जान से मरवा देने की धमकी देकर चुप करा दिया। ससुरालीजन कहते थे कि उन पर कई मुकदमे चल रहे हैं। एक और लग जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

See also  ED ने झारखंड सरकार को लिखी चिट्ठी, मुख्यमंत्री से पूछताछ के समय सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग, थोड़ी देर में शुरू होनी है ईडी की पूछताछ

26 साल से फरार आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर अरेस्ट, CBI ने अमेरिका में लिया कस्टडी में
विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया कि दामाद बेटी को सुनसान स्थान पर ले गया, जहां मौजूद कुछ अज्ञात व्यक्तियों के सामने उसे अपमानित करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे घर में बंद कर दिया गया। उसी रात ससुर ने अमर्यादित व्यवहार किया और दबाव बनाया। विरोध पर सास-ससुर ने मारपीट की। तहरीर में बताया गया कि दामाद ने अलमारी में अवैध हथियारों का जखीरा दिखाकर धमकाया और कहा कि किसी को भी खत्म कर सकता है। हथियारों के दम पर वह बेटी को लगातार डराता था। विवाहिता जान बचाकर मायके पहुंची।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now