पटना में दिल दहलाने वाली घटना, आग लगने से भाई-बहन जिंदा जले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 24, 2026

पटना में दिल दहलाने वाली घटना, आग लगने से भाई-बहन जिंदा जले

पटनाः शनिवार को पटना के मसौढ़ी प्रखंड में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दौलतपुर पंचायत के दनारा गांव में झोपड़ी के घर में आग लगने से एक छह वर्षीय बालक और उसकी दो साल की बहन की झुलसकर मौत हो गई। इधर झोपड़ी में लगी आग को देखकर पास की खलिहान में काम कर रहे बच्चों के पिता विकास कुमार उर्फ कल्लू ठाकुर के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

निशांत कुमार को नीतीश कुमार के सामने मंत्री ललन सिंह ने दिया ऑफर, अब मान जाइए और राजनीति में आइए
हालांकि, आग लगते देख वहां सो रहे विकास कुमार का एक अन्य पुत्र किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची भगवानगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया।जानकारी के मुताबिक, भगवानगंज थाना के दनारा गांव के विकास कुमार उर्फ कल्लू ठाकुर ने गांव के एक खलिहान में अपनी धान की फसल पीट धान वहीं छोड़ रखा था। फसल की देखरेख के लिए उसने खलिहान के पास ही एक झोपड़ी बना रखी थी।

See also  हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर करेंगे JMM नेताओं के साथ बैठक

UGC गाइडलाइन को लेकर छिड़ी बहस में कूदे निशिकांत दुबे-कहा-PM मोदी के रहते सवर्ण जाति को …
इधर आग की लपटें देख विकास कुमार ने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक प्रियांशु व मानसी की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची भगवानगंज पुलिस छानबीन में जुटी रही। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका।
दो संतानों की हुई मौत से घर में मचा कोहराम
प्रियांशु व मानसी की मौत से घर में कोहराम मच गया। उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता विकास कुमार को तो जैसे सांप सूंघ गया था। सामाजिक कार्यकर्ता कौशल यादव समेत अन्य ग्रामीण उन्हें ढाढ़स बंधाने का प्रयास कर रहे थे।पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा था। हर कोई आग लगने के कारण के विषय पूछ रहे थे, लेकिन इसका जवाब किसी के पास नहीं था।शनिवार की दोपहर विकास कुमार खलिहान में पुंज बांध रहे थे और तीनों संतान प्रियांशु कुमार (6 वर्ष), अंशु कुमार (4 वर्ष) और मानसी कुमारी (2 वर्ष) उस झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देख अंशु किसी तरह झोपड़ी से निकल भागा, लेकिन वहां सोया हुआ प्रियांशु व उसकी बहन मानसी कुमारी की मौत आग से झुलसकर हो गई।

See also  छात्रा को ऑफिस में ले जाकर स्कूल का डायरेक्टर करने लगा गंदा काम, हजारीबाग में भारी बवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now