Video:पुणे में तीसरी मंजिल की खिड़की से लटक रही थी बच्ची, इस तरह बची ऑफ ड्यूटी दमकलकर्मी ने बचाई जान

pune girl window

पुणे: शनिवार दोपहर चिखली इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना उस समय घटी जब एक चार साल की बच्ची बहुमंजिला इमारत की खिड़की की ग्रिल से लटकी मिली। स्थानीय निवासियों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। गनीमत रही कि ड्यूटी से बाहर एक फायरमैन ने मौके पर पहुंचकर बच्ची की जान बचा ली।

योगेश चव्हाण, जो पुणे फायर ब्रिगेड में कार्यरत हैं और उस वक्त ड्यूटी पर नहीं थे और इसी अपार्टमेंट में रहते थे, उन्होंने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर बच्ची को किसी तरह से बचाया। जिस वक्त ये हादसा हुआ तो बच्ची की मां भी घर में नहीं थी और योगेश चव्हाण ने किसी तरह से दरवाजे से दाखिल हो कर खिड़की से लटक रही बच्ची को अंदर की ओर लिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें योगेश चव्हाण को बचाव करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में स्थानीय लोग भी राहत की सांस लेते दिखाई दे रहे हैं। सौभाग्यवश, बच्ची को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और वह पूरी तरह स्वस्थ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now