- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

आंख की पुतली स्कैन कर उड़ा लिए 10 हजार, गढ़वा में साइबर ठगी का नया तरीका

आंख की पुतली स्कैन कर उड़ा लिए 10 हजार, गढ़वा में साइबर ठगी का नया तरीका

गढ़वा : साइबर ठग अब फिंगरप्रिंट से आगे बढ़कर आइरिस स्कैन (आंख की पुतली स्कैन) का इस्तेमाल कर लोगों को शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड के बिराजपुर गांव का है, जहां स्व. जगनारायण सिंह की पत्नी कालो देवी से 10 हजार रुपये ठग लिए गए।

रिम्स-2 की जमीन पर हल चलाने को लेकर चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट! पूर्व मुख्यमंत्री ने किया दावा
पीड़िता के मुताबिक बीते शुक्रवार को एक अनजान युवक गांव पहुंचा और पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनका आधार कार्ड मांगा। इसके बाद उसने महिला को खड़ा कर उनकी आंख स्कैन कर ली। इसी दौरान महिला के बैंक खाते से 9,900 रुपये की निकासी कर ली गई। ठग जाते-जाते आधार कार्ड लौटाते हुए सात सितंबर को पंचायत भवन पर कागज लेकर आने को कह गया।रविवार को जब कालो देवी सीएसपी से पैसे निकालने पहुंचीं तो खाते से रकम गायब होने का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि बेटे की शादी के लिए स्वयं सहायता समूह से लोन लेकर खाता में पैसा जमा किया था। रकम गायब होने से वे मायूस हो गईं और बैंक से जांच कर राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई।

See also  बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 15 फरवरी को कोर्ट में पेशी अनिवार्य

रांची में अगस्त की वो रातें जब लोगों के सिर पर सवार था खून… HEC में बन रहे थे चाकू, खंजर और भाला..

थाना प्रभारी की अपील
रमकंडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया ने कहा कि ग्रामीण किसी भी अनजान व्यक्ति को आधार या निजी दस्तावेज न सौंपें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि ठगों पर कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now