बुलावायो: क्रिकेट की महानतम पारियों में ब्रायन लारा का 400 रनों का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका मिला और इस खिलाड़ी ने ये मौका जाने दिया । बतौर कप्तान वियन मुल्डर क्रीज पर थे और 367 रन बनाने के बाद खुद ही पारी घोषित कर दी । मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ चल रहा था और वक्त की कोई कमी नहीं थी । जरा सोचिए वियान मुल्डर ने ऐसा क्यों किया । जब ब्रेक में शॉन पोलक ने ये सवाल पूछा तो उन्होंने कहा ब्रायन लारा एक लेजेंड हैं और ये रिकॉर्ड उनके पास रहना चाहिए ।
जी हां दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ 367* रन बनाकर लंच पर गए दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान वियान मुल्डर के पास एक ऐतिहासिक मौका था – ब्रायन लारा के 400* रनों के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने का। लेकिन उन्होंने लंच ब्रेक में ही पारी घोषित कर दी और इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने से खुद ही रुक गए। उन्होंने कहा, “ब्रायन लारा एक दिग्गज हैं, और ये रिकॉर्ड उनके पास ही रहना चाहिए।”
“𝙇𝙖𝙧𝙖’𝙨 𝙍𝙚𝙘𝙤𝙧𝙙 𝙄𝙨 𝙀𝙭𝙖𝙘𝙩𝙡𝙮 𝙒𝙝𝙚𝙧𝙚 𝙄𝙩 𝙎𝙝𝙤𝙪𝙡𝙙 𝘽𝙚” – 𝙈𝙪𝙡𝙙𝙚𝙧
From never dreaming of a double century to walking away unbeaten on 367, Wiaan Mulder’s knock was more than just runs 💫#ZIMvSA pic.twitter.com/ic5MoeEWq4
— FanCode (@FanCode) July 7, 2025
सुपरस्पोर्ट के साथ पोस्ट-डे इंटरव्यू में शॉन पोलॉक से बातचीत करते हुए मुल्डर ने कहा, सबसे पहली बात, हमें लगा कि हमने पर्याप्त रन बना लिए हैं गेंदबाज़ी के लिए। और दूसरी बात, ब्रायन लारा एक लेजेंड हैं – सच कहूं तो यही ठीक है कि ऐसा रिकॉर्ड उनके ही पास रहे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 400* बनाए थे, और इतनी ऊंचाई पर पहुंचे खिलाड़ी के पास ये रिकॉर्ड रहना अपने आप में बहुत खास बात है। अगर मुझे दोबारा मौका मिला, तो मैं शायद फिर वही करूंगा।
मुल्डर ने बताया कि कोच शुकरी कॉनराड ने भी उन्हें यही सलाह दी थी – “दिग्गजों को बड़े स्कोर बनाए रखने दो। क्या पता मेरे लिए किस्मत में क्या लिखा है।”
रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन लेकिन संयम से भरपूर फैसला
हालांकि वियान मुल्डर ने कई अन्य रिकॉर्ड तोड़े। वे हाशिम अमला (311*) के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने, और अमला का रिकॉर्ड भी पार कर लिया। उन्होंने बताया कि कैसे गाने गाकर खुद को शांत और फोकस्ड रखते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
“मैं हर गेंद के बीच अपने पसंदीदा गाने गा रहा था, ताकि मन शांत रहे और मैं वर्तमान में बना रहूं। जब मैंने अमला का स्कोर पार किया, तो मुझे भी नहीं पता चला। अचानक देखा तो 312 पर था, तब अहसास हुआ कि ये क्या कर दिया मैंने!” उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में एक अफ्रीकान्स गाना सुनते हुए उन्होंने शतक जमाया था, जबकि इस मैच में “Zombie” (The Cranberries का गाना) उनके लिए प्रेरणा बना।




