बिहार के वैशाली में स्नेकमैन को कोबरा ने डंसा, रेस्क्यू के दौरान हो गई मौत, VIDEO कर देगा हैरान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 7, 2025

बिहार के वैशाली में स्नेकमैन को कोबरा ने डंसा, रेस्क्यू के दौरान हो गई मौत, VIDEO कर देगा हैरान

डेस्कः बिहार के एक और स्नेकमैन कोबरा के शिकार हो गये है। वैशाली वैशाली में सर्प मित्र के नाम से चर्चित जेपी यादव की सांप काटने से मौत हो गई। रविवार को राजापाकर में एक नाग निकला था जिसे पकड़ने के लिए उन्हें बुलाया गया था। रेस्क्यू करते जेपी यादव को जहरीले कोबरा ने डंस लिया। देखते-देखते जेपी यादव जमीन पर लुढ़क गए और उनकी मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले सैकड़ों सांपों को जीवन दान देने वाले समस्तीपुर के स्नेकमैन जय सहनी की भी सर्पदंश से मौत हो गई।

इस खाकी वर्दी वाली ऑफिसर को देख किंग कोबरा भी हो जाते हैं ‘सम्मोहित’ , अब तक 500 सांपों को कर चुकी रेक्स्यू रोशनी
जेपी यादव वैशाली के राजापाकर थाना इलाके के चकसिकंदर गांव के रहने वाले थे। उन्हें सांपों से डर नहीं लगता था। वे किसी भी सांप को आसानी से पकड़ लेते थे और उन्हें जंगल की ओर ले जाकर छोड़ देते थे। रविवार को इलाके में एक पुराना और विशाल कोबरा निकला था। लोगों ने रेस्क्यू के लिए उन्हें बुलाया। जब वे सांप को पकड़ने की कवायद करने लगे तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सांप को वश में करने के लिए उन्होंने तरकीब लगाई। इसी दौरान उनके हाथ की अंगुली में कोबरा ने डंस लिया। उसे बाद भी वे हार नहीं माने और सांप को पकड़कर एक डब्बे में बंद करने की कोशिश करने लगे।

See also  महिला जज को चाइल्ड केयर के लिए अवकाश नहीं देने का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और हाईकोर्ट से मांगा जवाब

यूट्यूबर और BJP के पूर्व नेता मनीष कश्यप जन सुराज में शामिल, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता
इसी दौरान सांप का विष असर कर गय। पहले वे जमीन पर बैठे और फिर जमीन पर लुढ़क गए। यह देखते ही हाहाकार मच गया। उनकी हालत खराब होने लगी तो इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सांप का जहर इतना असर कर गया कि जेपी यादव की मौत हो गई।

 

Khemka Murder Update : खेमका की शवयात्रा में फूलमाला लेकर पहुंचा शूटर, पुलिस ने दबोचा
इससे पहले समस्तीपुर में भी एक सर्प मित्र जय सहनी की सांप के काटने से मौत हो गई थी। उन्होंने करीब दो हजार सांपों की जान बचाई थी। लेकिन एक सांप ने ही उनकी जिन्दगी की डोर काट दी। जय सहनी समस्तीपुर के हरपुर भिंडी पंचायत के रहने वाले थे। जय को सांपों पर बहुत भरोसा था। वह उन्हें अपना दोस्त मानते ते। कई बार वह सांपों के साथ करतब भी दिखाते थे। उनका आत्मविश्वास इतना बढ़ गया था कि बिना छड़ी के ही हाथों से सांप पकड़ना शुरू कर दिया और सांपों को चूम लेते थे। एक रेस्क्यू के दौरान सांप ने उन्हें काट लिया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now