मंत्री संजय सिंह ने तेज प्रताप यादव को भेजा 50 करोड़ का नोटिस, माफी मांगने के लिए 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 31, 2026

मंत्री संजय सिंह ने तेज प्रताप यादव को भेजा 50 करोड़ का नोटिस, माफी मांगने के लिए 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम

पटना: दिल्ली का कथित होटल कांड पटना के राजनीतिक गलियारों में चटखारे का विषय बना हुआ है। इंटरनेट मीडिया के जरिये जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने इस प्रकरण में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के मंत्री संजय कुमार सिंह पर कीचड़ उछाला।

अब संजय ने कानूनी नोटिस भेजकर तेजप्रताप को सात दिनों के भीतर क्षमायाचना और अपनी बातों के सार्वजनिक खंडन के लिए कहा है, अन्यथा उनके विरुद्ध 50 करोड़ की मानहानि का मामला दायर होगा।

अधिवक्ता सुशील कुमार के जरिये संजय ने यह नोटिस भेजा है। तेजप्रताप के वॉट्सऐप पर भी नोटिस भेज दिया गया है। लिखा है कि आपको कानूनी नोटिस ध्यान से पढ़ने और उसमें बताई गई मांगों को नोटिस मिलने के 48 घंटों के भीतर पूरा करने के लिए कहा जाता है।
ऐसा न करने पर आपके विरुद्ध दीवानी और फौजदारी कार्यवाही शुरू करने की विवशता होगी। इसके खर्च और परिणाम का पूरा दायित्व आपका होगा और इसके लिए आपको कोई और नोटिस नहीं दिया जाएगा।

See also  बिहार कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

 

नोटिस में लिखा है कि जान-बूझकर किए गए मानहानि वाले व्यवहार से हुई प्रतिष्ठा की हानि, सार्वजनिक छवि को नुकसान, मानसिक पीड़ा और चोट के लिए हर्जाने के तौर पर 50 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहने और कानून के अंतर्गत उपलब्ध अन्य राहतें पाने के अलावा, 'भारतीय न्याय संहिता-2023' और 'सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम-2000' के अंतर्गत मानहानि और अन्य संबंधित अपराधों के लिए उचित आपराधिक कार्यवाही शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यह सब पूरी तरह से आपके जोखिम पर होगा, जिसमें खर्च और परिणाम भी सम्मिलित हैं।
संबंधों पर स्पष्टीकरण
सूचना के दूसरे स्रोतों के माध्यम से संजय ने तेजप्रताप से उनके वैवाहिक और विवाहेत्तर संंबंधों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ रील्स बनाने से लेकर कई युवतियों के साथ संबंध और दिल्ली-पटना के कुछ मामलों का हवाला दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now