डेस्कः उत्तप्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 12 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद की है। ये शराब पंजाब से बिहार तस्करी कर भेजी जा रही थी। तस्करों ने इस शराब को व्हाइट सीमेंट की बोरियों के पीछे छिपाकर ट्रक में रखा था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।
Khemka Murder Update : खेमका की शवयात्रा में फूलमाला लेकर पहुंचा शूटर, पुलिस ने दबोचा
दरअसल, यह कार्रवाई अलीनगर थाना पुलिस, एसओजी टीम और बिहार की एंटी लिकर यूनिट की संयुक्त सूचना और अभियान के तहत की गई। चेकिंग के दौरान जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो पुलिस को शक हुआ। बोरियों को हटाने पर पीछे छुपाकर रखी गई 720 पेटियां अवैध विदेशी शराब बरामद हुईं। मौके पर ही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और पंजाब निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पटना में स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने जानकारी दी कि यह शराब पंजाब से बिहार भेजी जा रही थी। बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते तस्करी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। शराबबंदी कानून के बावजूद बिहार में अवैध शराब की आपूर्ति का रैकेट लगातार सक्रिय बना हुआ है।

कटिहार में मुर्हरम जुलूस के दौरान बवाल, दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी, दो दर्जन लोग घायल
पुलिस ने बताया कि ट्रक को सीज कर लिया गया है और FIR दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों और वाहन स्वामी पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस इस मामले में गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य कठोर धाराओं के तहत भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।




