गोपाल खेमका की हत्या को लेकर राहुल गांधी का नीतीश सरकार पर हमला, कहा-बिहार को बना दिया ‘क्राइम कैपिटल’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2025

गोपाल खेमका की हत्या को लेकर राहुल गांधी का नीतीश सरकार पर हमला, कहा-बिहार को बना दिया 'क्राइम कैपिटल'

पटनाः शुक्रवार देर रात पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद ने बिहार के नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने बिहार को क्राइम कैपिटल कहा है। पिछली बार जब राहुल गांधी बिहार दौरे पर आये थे तो उन्होने बिहार को देश का क्राइम कैपिटल कहा था जिसपर बीजेपी और जेडीयू के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जाहिर की थी। एक बार फिर राहुल गांधी ने बिहार को क्राइम कैपिटल कहकर राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है।

गोपाल खेमका के कातिल का मिला सुराग, शूटर का अंतिम लोकेशन हाजीपुर में मिला, जानिये मर्डर केस का अपडेट
गोपाल खेमका को लेकर बिहार में राजनीति एक बार फिर से गर्म हो गई है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने खेमका के परिवार से मुलाकात कर उन्हे सांत्वना दिया। यही नहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधियों को घर में घुसकर मारेंगे। वहीं नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने परिवार वालों से मुलाकात कर बिहार के एनडीए सरकार पर निशाना साधा। अब राहुल गांधी ने भी इस मामले को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोल दिया है। उन्होेने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है – भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को “भारत की क्राइम कैपिटल” बना दिया है।आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां ‘नया नॉर्मल’ बन चुका है – और सरकार पूरी तरह नाकाम।
बिहार के भाइयों और बहनों, यह अन्याय अब और नहीं सहा जा सकता। जो सरकार आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह आपके भविष्य की जिम्मेदारी भी नहीं ले सकती।
हर हत्या, हर लूट, हर गोली – एक चीख है बदलाव की। अब वक्त है एक नए बिहार का – जहाँ डर नहीं, तरक्की हो।
इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है।

See also  Drishti IAS ने UPSC में 216 बच्चों के सेलेक्शन का किया था झूठा विज्ञापन, CCPA ने ठोका जुर्माना

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now