लातेहारः शनिवार रात अपराधियों ने बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत फुल बसिया साइडिंग के पास एक हाइवा को आग लगा दी। अच्छी बात ये रही कि अपराधियों ने जब हाइवा में आग लगाई उस समय वो रेलवे साइडिंग से अलग खड़ी थी। इस घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।
रांची समेत 13 जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश के आसाार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
दरअसल, शनिवार की रात कुछ अपराधी फूल बसिया रेलवे कोयला साइडिंग के पास पहुंचे और वहां खड़ी एक हाइवा में आग लगा दी। बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर कुछ अपराधी वहां पहुंचे थे और गाड़ी में आग लगा दी। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की।
गोपाल खेमका के कातिल का मिला सुराग, शूटर का अंतिम लोकेशन हाजीपुर में मिला, जानिये मर्डर केस का अपडेट
अपराधियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा फेंककर जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि बिना आपराधिक संगठन से बात किए काम करने पर अंजाम बुरा होगा। बताया जाता है कि उक्त गाड़ी रेलवे साइडिंग से अलग खड़ी थी।गाड़ी में कोयला लोड नहीं था।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
रांची से चीनी साइबर अपराधियों के 7 एजेंट गिरफ्तार, करते थे डिजिटल अरेस्ट, CID की बड़ी कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। हालांकि तब तक अपराधी वहां से फरार हो गए थे। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।



