बिहार के दरभंगा में मुहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक की मौत, 50 लोग झुलसे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2025

बिहार के दरभंगा में मुहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक की मौत, 50 लोग झुलसे

डेस्कः बिहार के दरभंगा में मुहर्रम के मौके पर हो रहे चौकी मिलान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। घटना तारडीह प्रखंड के ककोढ़ा गांव की है।

14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ सैंचूरी; 52 गेंदों पर शतक, 78 गेंदों पर 143 रन ठोंके 13 चौके 10 छक्के लगाए
हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान ककोढ़ा निवासी मो. मिराज के रूप में हुई है। घायल लोगों का इलाज DMCH और आसपास के प्रखंडों के PHC में चल रहा है। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।ताजिया जुलूस सड़क किनारे से गुजर रहा था, जहां से 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार भी गुजरता है।उसी दौरान अचानक चौकी उसमें टकरा गई, जिससे करंट फैल गया और वहां मौजूद लोग चपेट में आ गए।

थूक-थूककर घरों में दूध दे रहा था मोहम्मद शरीफ, अनजाने में उसी से करते थे बांके बिहारी का अभिषेक, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।उन्होंने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी तार को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

See also  बिहार के गोपालगंज में ननद-भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now