बिहार में एक और घूसखोर अधिकारी हुआ अरेस्ट, 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 3, 2025

बिहार में एक और घूसखोर अधिकारी हुआ अरेस्ट, 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

पटनाः भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई बिहार में जारी है। गुरूवार को निगरानी की टीम ने सहरसा के जिला मत्स्य पदाधिकारी सुबोध कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मत्स्य पदाधिकारी प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी के बदले में बनगांव निवासी टुन्ना मिश्र से रिश्वत की मांग कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराया।वादी के शिकायत का सत्यापन होने के बाद गुरुवार को निगरानी की टीम ने 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद हडकंप मच गया। निगरानी डीएसपी सदानंद कुमार के नेतृत्व में टीम ने सुनियोजित तरीके से मत्स्य पदाधिकारी को रिश्वत घूस लेते ही धर दबोचा गया।

बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने कहा-किसी से नहीं करेंगे गठबंधन
बनगांव निवासी टून्ना मिश्रा उर्फ भवनाथ मिश्रा शिकायत में बताया की प्रधानमंत्री मत्स्य योजना में जिंदा मछली बिक्री केंद्र निर्माण के बाद अनुदान देने के नाम पर 40 हजार रिश्वत की मांग की गई थी। जिंदा मछली बिक्री केंद्र निर्माण में जेई द्वारा 50 प्रतिशत एमबी होने के बाद भी अनुदान देने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके बाद उन्होंने निगरानी विभाग में जिला मत्स्य पदाधिकारी के खिलाफ 20 प्रतिशत रिश्वत देने की मांग का शिकायत दर्ज कराया। निगरानी डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि बनगांव निवासी टुन्ना मिश्रा के शिकायत पर जिला मत्स्य पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी सुबोध कुमार को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।पीड़ित के शिकायत का सत्यापन कराने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

See also  NCPCR की सिफारिश: बच्चों को सही शिक्षा नहीं दे रहे मदरसे, फंड देना बंद करे सरकार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now