नालंदाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अर्मी जवान के घर पर चढ़कर फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स से मुंह में सिगरेट लगाया हुआ है वो दूसरे शख्स को बंदूक दे रहा है। इसके बाद दूसरा शख्स फायरिंग करते नजर आ रहा है। इस घटना का वीडियो तेज से वायरल हुआ है। हालांकि लाइव दैनिक इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
बिहार बीजेपी की कार्यसमिति में अश्विनी चौबे को नहीं मिली जगह, पूर्व केंद्रीय मंत्री खोजते रह गए कुर्सी, गुस्से में नाराज होकर निकले
मिली जानकारी के अनुसार, हरनौत थाना क्षेत्र के नेहुसा गांव में आर्मी जवान मनहर कुमार के घर पर बदमाशों ने चढ़कर पहले गाली-गलौज की फिर उसके बाद अपनी दबंगई दिखाने के लिए फायरिंग भी की। आर्मी जवान के परिजनों ने विक्रम कुमार पर फायरिंग का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस विक्रम के घर जाकर उससे पूछताछ भी की।
नालंदा में दबंगों ने की आर्मी जवान के घर पर चढ़कर फायरिंग
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हरनौत के नेहुसा गांव का मामला
वायरल वीडियो की लाइव दैनिक नहीं करता पुष्टि@PoliceNalanda @bihar_police #BiharPolice #BiharNews #Bihar pic.twitter.com/eZnS4JyCVy
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 2, 2025
बिहार के थानेदार की दबंगई, जाति पूछा-थूक चपटवाया और कर दी पिटाई, SP ने की कार्रवाई
मनहर के परिजनों का आरोप है कि 28 जून की देर रात विक्रम कुमार ने शूटर के साथ मिलकर उनके घर पर देर रात गोलीबारी की। इस घटना के बाद परिवार वालों में भय का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में आर्मी जवान के परिवार की शिकायत पर 9 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले पर हरनौत थाना प्रभारी अमरदीप कुमान ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।












