- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत,दो घायल

झारखंड में ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत,दो घायल

डेस्कः मंगलवार देर रात झारखंड के गिरिडीह में रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेंगाबाद थाना क्षेत्रद के दामोदरडीह के पास कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों मृतक भी एक ही परिवार के सदस्य थे।

मैट्रिक की फर्जी मार्क्सशीट से पाई डाक विभाग में नौकरी,आरोपियों में एक देघवर और दो बिहार के रहने वाले
मृतकों में छोटू तुरी ( 50 वर्ष ), राजन तुरी ( 25 वर्ष ) एवं लीलो तुरी ( 45 वर्ष ) शामिल है। जबकि घायलों में संगीता देवी और रानी देवी शामिल है। मृतक और घायल जमुआ थाना इलाके के जारंगडीह के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

रांची के 43 निजी स्कूलों ने एक भी गरीब बच्चे का नहीं लिया एडमिशन, आरटीइ उल्लंघन को लेकर DC हुए सख्त
बताया जाता है कि लीलो तुरी आषाढी पूजा में शामिल होने अपनी बहन के घर महुआर आया था। पूजा के बाद मंगलवार देर रात लगभग 2 बजे सभी एक स्विफ्ट कार पर सवार होकर वापस जा रहे थे। जो जानकारी मिली है कि इसी क्रम में दामोदरडीह स्थित मोछू लायन होटल के पास ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना के बाद ट्रक का तीन टायर ब्लास्ट कर गया। घटना के बाद ट्रक को लेकर ड्राइवर फरार हो गया और आगे एक पेट्रोल पंप के पास वाहन को खड़ा कर दिया।

See also  चंपाई कैबिनेट में 30 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता 4 % बढ़ाया गया

रातू रोड में जाम से मिलेगी मुक्ति, 4.1KM का एलिवेटेड कॉरिडोर बनकर तैयार, नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन
मामले की सूचना बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को मिली। सूचना मिलते ही थानेदार दल बल के साथ पहुंचे। कार में बुरी तरह से जख्मी संगीता देवी और रीना देवी समेत पांच को सदर अस्पताल भेजा गया, जिसमें चिकित्सक ने छोटू तुरी ( 50 वर्ष ), राजन तुरी ( 25 वर्ष ) एवं लीलो तुरी ( 45 वर्ष ) को मृत घोषित कर दिया। जबकि संगीता और रीना का इलाज चल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now