‘मेरी पत्नी है पाकिस्तान की जासूस’, रियल स्टेट कारोबारी का सनसनीखेज आरोप, केंद्र को लिख चिट्ठी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2025

'मेरी पत्नी है पाकिस्तान की जासूस', रियल स्टेट कारोबारी का सनसनीखेज आरोप, केंद्र को लिख चिट्ठी

डेस्कः उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक कारोबारी ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी एक पाकिस्तानी जासूस है। मामले की जांच की मांग करते हुए कारोबारी ने केंद्र सरकार तक को पत्र भेजा। उन्होंने नोएडा और दिल्ली पुलिस में महिला के खिलाफ शिकायत की और कहा कि उनकी पत्नी के पासपोर्ट की जांच होनी चाहिए। वह कई बार पाकिस्तान जा चुकी है।

भोजपुरी अभिनेता और यूट्यूबर दिलीप कुमार साहू गिरफ्तार, क्रेडिड कार्ड धोखाधड़ी मामले में हुए अरेस्ट
नोएडा सेक्टर-105 की जज कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी लोकेश राठी ने दिल्ली और नोएडा पुलिस से इस संबंध में शिकायत की है। केंद्र सरकार को भी पत्र भेजकर जांच की मांग की है। लोकेश राठी का कहना है कि उनकी शादी एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से दिसंबर 2019 में मथुरा की एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद 12 मार्च 2020 को वह लापता हो गई। जब उन्होंने पत्नी की तलाश शुरू की तो नए-नए रहस्य खुलते गए। इसके बाद से वह और उनका परिवार सकते में हैं। लोकेश का कहना है कि कोरोना के संक्रमण काल से ही वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहे। वह होली के अवसर पर अपने घर मथुरा के लिए गई थी, लेकिन फिर लापता हो गई। उन्होंने इस संबंध में दिल्ली के द्वारका और नोएडा के सेक्टर-39 थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लोकेश का कहना है कि महिला के पासपोर्ट की भी जांच होनी चाहिए।

See also  अखिलेश यादव ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला, PDA विरोधी विचारधारा को लेकर समाजवादी पार्टी से निष्कासित

देश के बड़े स्कूल की महिला टीचर को पुलिस ने किया अरेस्ट, 5 स्टार होटलों में ले जाकर छात्र के यौन शोषण का आरोप
इस प्रकरण में कारोबारी की पत्नी ने भी दिल्ली के द्वारका थाने में लोकेश राठी के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया था। दहेज उत्पीड़न के मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इस चार्जशीट को लोकेश की ओर से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। वहीं, घरेलू हिंसा के मामले में चल रही सुनवाई में पत्नी पर ही पेश न होने का आरोप है।

महिला टीचर ने अपने ही छात्र से बनाए से’क्स संबंध, साथी को बताया, तो पहुंच गई जेल
कारोबारी लोकेश राठी के अनुसार, उसकी पत्नी वर्ष 2004 में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए चीन गई थी। चीन में ही उसने वर्ष 2008 में पाकिस्तान के एक युवक अतीक से शादी कर ली। इस शादी के एक साल बाद उसे बेटा भी हुआ, जो पाकिस्तान में रह रहा। चीन में रहने के दौरान महिला कई बार पाकिस्तान गई। वर्ष 2011 में चीन से भारत आने के बाद वह मई 2012 में पाकिस्तान गई और वहां तीन महीने 17 दिन रही। इसके बाद वह फिर भारत लौटी और एक सप्ताह रुकने के बाद दोबारा पाकिस्तान गई और पांच दिन रही।

See also  2025 में दामाद के साथ छोड़ा था सास ने घर,अब 2026 में बहनोई के साथ हो गई फरार

सांस नहीं ले पा रही थी पीड़िता तो खरीदकर दिया इनहेलर, फिर किया गैंगरेप… कोलकाता कांड में चौकाने वाले खुलासे
लोकेश राठी ने बताया कि उसकी पत्नी का पाकिस्तान और भारत आना-जाना लगा रहा। उसके दिल्ली के साथ ही दूसरे शहरों के लोगों से भी संपर्क हैं। उन्होंने जब पत्नी के पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर और अधिक जानकारियां जुटाने की कोशिश की, तो उन्हें और उनके परिवारजनों को अनजान नंबरों से फोन कॉल कर जान से मारने की भी धमकियां दी गईं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। हालांकि, इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now