उफनती नदी में गिरा ट्रक, रात भर टायर पर बैठकर मांगता रहा जिंदा की भीख…इस तरह हुआ रेस्क्यू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2025

giridih truck driver resuce

गिरिडीहः सोमवार की रात डुमरी-गिरिडीह रोड़ पर एक ट्रेलर बराकर नदी पर बने पुल का रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरा। 40 फीट नीचे नदी में गिरने के बाद ट्रेलर के ड्राइवर ने किसी तरह से जान बचाई और वो टायर के उपर जाकर बैठक गया। नदी के तेज धारा में वो घंटों फंसा रहा और बचाने की गुहार लगाता रहा।

WhatsApp Image 2025 07 01 at 08.19.00 7c6e45c2 scaled

झारखंड में 5 दिनों तक बंद रह सकती हैं शराब की दुकानें, एजेंसियों से सरकार लेगी हैंडओवर
देर रात करीब डेढ़ बजे कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र इलाके के काठीबस्ती का रहने वाला अकील नवाज ट्रेलर पर पाइप लोड कर बराकर नदी क्रास कर रहा था, इसी बीच उसे गाड़ी का टायर फिसल गया और ट्रेलर नदी का रेलिंग तोड़कर बराकर नदी में जा गिरा। ट्रेलर पर पाइप लोड होकर गोड्डा से गिरिडीह के रास्ते रांची जा रहा था इसी बीच हादसे का शिकार हो गया। ट्रेलर नदी में गिरने के बाद ड्राइवर किसी तरह से ट्रेलर के अंदर से बाहर निकलकर टायर पा आकर बैठ गया। उसने जान बचाने के लिए आवाज लगानी शुरू की लेकिन रात होने की वजह से कोई उसकी आवाज नहीं सुन पा रहा था।

See also  Sex Racket को लेकर रांची के रॉयल रेसीडेंसी होटल में छापेमारी, एक दर्जन लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा, होटल मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

1200 675 24492634 thumbnail 16x9 gir

ठगों के लपेटे में विधायक जी! कम दाम में फॉर्च्यूनर देने का झांसा, फिर लगा दिया 1.27 लाख का चूना
इस बीच नदी की दूसरी तरफ से किसी ने टॉर्च की लाइट दिखायी। चूंकि वाहन से बाहर निकलने के दरमियान उसने भी टॉर्च निकाल लिया था तो उसने भी टॉर्च मारा। इसके थोड़ी देर बाद पुल पर उसके साथी भी पहुंच गए और रस्सा फेंककर उसे सहारा दिया। फिर पुलिस पहुंची और स्थानीय युवकों के साथ मिलकर उसे बाहर निकाला।

WhatsApp Image 2025 07 01 at 08.18.59 54374805 scaled

पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में आभूषण कारोबारी से डेढ़ करोड़ की लूट, बाइक पर पीछा करते पश्चिम बंगाल पहुंचे थाना प्रभारी
इधर बताया गया कि लगभग रात ढाई बजे के आसपास किसी ने 100 डायल पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो,अवर निरीक्षक गौतम कुमार के साथ थाना की पूरी टीम मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकालने में जुट गए। चूंकि नदी में बाढ़ आयी है, ऐसे में एनडीआरएफ को सूचित करने का निर्णय लिया गया। इस बीच उजाला हुआ तो नदी में मछली मारने वाले मछुआरे सामने आए, जिन्होंने रात में 100 डायल में सूचना दी थी।इनलोगों ने बताया कि उनकी नजर ही इस घटना पर पहले पड़ी थी। बाद में जितेंद्र कुमार राय, आशीष कुमार राय, अरबाज समेत कुल 5 लोग नदी की धार में उतरे और चालक को बाहर निकाला।

See also  Jharkhand Vidhansabha Result Live- चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी, 24 सेंटर पर होगी काउंटिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now