पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में आभूषण कारोबारी से डेढ़ करोड़ की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात, 12 घंटे के अंदर दो अपराधी अरेस्ट

पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में आभूषण कारोबारी से डेढ़ करोड़ की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात, 12 घंटे के अंदर दो अपराधी अरेस्ट

डेस्कः पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में सोमवार रात को पिस्तौल के नोक करीब डेढ़ करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना बिरसा चौक के पास प्राप्ति ज्वेलर्स दुकान के संचालक अरुण नंदी के साथ हुई जब वे दुकान बंद करके घर जा रहे थे। अपराधियों ने उन्हें चाकू और पिस्तौल से डराकर सोना और नकदी से भरा बैग छीन लिया। पुलिस ने लूट की इस वारदात में शामिल दो अपराधी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से डेढ़ करोड़ का सोना और 50 हजार रुपया कैश बरामद किया है। गिरफ्तार हुए दो अपराधी में से एक बिहार का है और दूसरा जमशेदपुर का।

भोगनाडीह में हूल दिवस पर पुलिस और ग्रामीणों में हुई झड़प की इनसाइड स्टोरी, प्रशासन ने वशंजों को क्यों रोका?
पीड़ित अरुण नंदी ने बताया कि दुकान का शटर गिराने के बाद उनका पुत्र दुकान के दरवाजे का ताला बंद कर रहा था।इसी बीच वे आभूषण का बैग लेकर घर के लिए निकल गये। घर के मेन गेट के भीतर पहले से ही एक अजनबी घात लगाये खड़ा था। उससे घर आने का कारण पूछते ही उसने अरुण नंदी के गले में चाकू सटा दिया।

जमशेदपुर में बारिश से भारी तबाही, डुमरिया अंचल कार्यालय और थाना पानी में डूबा, सड़क संपर्क टूटा
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि रेनकोट एवं टोपी पहना एक अपराधी पहले से ही उनके घर के दरवाजे के पास चहल कदमी कर रहा था। उसके हाथ में चाकू था। दूसरा अपराधी शुरूआत में चुपचाप खड़ा था।जैसे ही बाइक लेकर अरुण नंदी ने अपने घर के मुख्य दरवाजे में प्रवेश किया। दोनों ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया। एक ने गले पर चाकू रखा तो दूसरे ने कनपटी पर पिस्टल सटा दिया। बाइक समेत उन्हें जमीन पर गिराकर सोना एवं रुपये से भरा बैग अपराधी ले भागे।

- Advertisement -
LD-advertisement

दिल्ली के झारखंड भवन में लगेगी सिदो-कानू की प्रतिमा, हेमंत सोरेन ने हूल दिवस पर दी श्रद्धांजलि, भोगनाडीह नहीं जाने की बताई वजह
दुकानदार ने अपराधियों का पीछा किया मगर पहले से एक अपराधी बाइक सड़क पर लेकर खड़ा था। तीनों अपराधी उसपर बैठकर पश्चिम बंगाल की तरफ रवाना हो गए। इस बीच दुकानदार ने अपने किसी परिचित के माध्यम से पश्चिम बंगाल पुलिस को घटना की सूचना भेज दी।घटना के करीब आधे घंटे बाद पता चला कि पश्चिम बंगाल के जामबनी थाना क्षेत्र में नोनिया के पास पुलिस ने बाइक सवार अपराधियों को रोक लिया। हाथापाई के बाद 2 अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया एक भागने में सफल रहा।

- Advertisement -
royal-soler-new

 

बिहार के इस गांव में ब्राह्मणों से पूजा कराने पर रोक, यूपी के कथावाचक मुकुट मणि सिंह यादव के साथ दुर्व्यवहार का असर
चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार बाइक लेकर अपराधियों का पीछा करते हुए पश्चिम बंगाल पहुंच गए थे। सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों की पहचान हुई, दूसरी ओर चाकुलिया थाना प्रभारी ने अपराधी को खदेड़ते हुए पश्चिम बंगाल के जांबोनी थाना क्षेत्र से अरेस्ट कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now