भोगनाडीह में हूल दिवस पर पुलिस और ग्रामीणों में हुई झड़प की इनसाइड स्टोरी, प्रशासन ने वशंजों को क्यों रोका?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 30, 2025

hool diwas bhognadih

साहेबगंज : हूल दिवस पर सोमवार को झारखंड के साहेबगंज जिले के ऐतिहासिक स्थल भोगनाडीह में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। यहां शहीद सिदो-कान्हू की जन्मस्थली पर होने वाले सरकारी कार्यक्रम से पहले पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हुई। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे संथाल आदिवासियों और सिदो–कान्हू हूल फाउंडेशन के सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से आयोजन की तैयारी कर रखी थी, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण विवाद शुरू हुआ।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े गए आंसू गैस के गोले

झड़प के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और हालात को नियंत्रित करने के लिए 8 से 10 राउंड आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। बाद में भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

See also  गिरिडीह में ACB की कार्रवाई, घूसखारे राजस्व कर्मचारी 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ग्रामीणों ने किया गेट बंद, मंच निर्माण रोका

सूत्रों के अनुसार, हूल फाउंडेशन और आतु मांझी वैसी संस्था को कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली थी। बावजूद इसके आयोजन की तैयारी की जा रही थी। रविवार रात मंच निर्माण में लगे 13 मजदूरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके विरोध में शहीद वंशज मंडल मुर्मू और उनके समर्थकों ने सरकारी मंच निर्माण का काम रुकवा दिया और मुख्य द्वार पर बांस से घेराबंदी कर दी। ग्रामीणों ने हेलीपैड की अस्थायी बैरिकेडिंग को भी हटा दिया। इसके बाद साहेबगंज के एसडीओ अमर जॉन आइंद समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

मंडल मुर्मू ने खड़ा किया बवाल ?

एसडीओ ने मंडल मुर्मू और उनके समर्थकों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की। लेकिन मंडल मुर्मू अपने दो प्रमुख मांगों पर अड़े रहे—पहली, हिरासत में लिए गए मजदूरों को तुरंत छोड़ा जाए और दूसरी, संस्था को अपना परंपरागत कार्यक्रम करने दिया जाए। तीन घंटे की बातचीत के बाद प्रशासन ने मजदूरों को छोड़ दिया, लेकिन कार्यक्रम को लेकर गतिरोध बना रहा।

See also  26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर दिखेगी झारखंड की झांकी, रतन टाटा को श्रद्धांजलि के साथ सांस्कृतिक विरासत की झलक आएगी नज़र

चंपाई और लोबिन हेंब्रम को बुलाना था ?

बताया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन के नामांकन प्रस्तावक और सिदो-कानू के वंशज मंडल मुर्मू जिन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम को बुलाना चाहते थे । प्रशासन को शायद ये बात पसंद नहीं आई । हर वर्ष हूल दिवस पर यहां सरकार द्वारा बड़ा कार्यक्रम आयोजित होता रहा है । इस बार हेमंत सोरेन के पिता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत खराब है जिस वजह से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नहीं हो सका । बताया जा रहा है कि निजी संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था उसका मंच बहुत ज्यादा बड़ा था जिसे लेकर प्रशासन और संतालों के बीच ठन गई ।

 

See also  ''झारखंड के हर मोड़ पर है एक कहानी''-इस तरह मंत्री सुदिव्य सोनू ने बंगाल को झारखंड आने का दिया न्योता

झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल

बताया जा रहा है कि पुलिस और ग्रामीण के झड़प में कई पुलिसकर्मी गंभीर तौर से घायल हैं। कम से चार पुलिसकर्मियों को चोट लगीं है जिनका इलाज चल रहा है । कई ग्रामीणों के घायल होने की भी खबर है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now