रामेश्वर उरांव ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया सदस्यता अभियान

, बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ0 रामेश्वर उरांव ने अपने विधानससभा क्षेत्र में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया और अपने हाथों से लोगों को सदस्य बनाया।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा के कुड़ू, कैरो, भंडरा, खैजुला, चेतर, चंदलासो, झींगी और आकाशी गांव तथा सदर प्रखंड में विभिन्न गांवों का भ्रमण किया और लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया। इस मौके पर डॉ0 उरांव ने ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं भी दी। सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया और लोगों में कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनने को लेकर काफी खुशी देखी गयी।
डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि करीब 140 वर्ष पुरानी कांग्रेस पार्टी में सदस्य बनाने की परंपरा काफी पुरानी है। आज भी सदस्यता अभियान चलाकर समाज के सभी तबके के लोगों को संगठन से जोड़ा जाता है और उनसे सदस्यता शुल्क लिया जाता हैं। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने दी।

See also  चंपाई सोरेन सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, कृषि ऋण माफी की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर की 2 लाख

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now