बिहार वज्रपात से मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त, बिजली गिरने से दो की मौत, बच्ची और महिला घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 28, 2025

बिहार वज्रपात से मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त, बिजली गिरने से दो की मौत, बच्ची और महिला घायल

गयाः बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात हो रही। वज्रपात की कई घटनाएं सामने आई है। गया के गुरारू प्रखंड में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं आमस प्रखंड में वज्रपात से मंदिर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही मंदिर के पास रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

लातेहार में लगातार हो रही बारिश के कारण भारी संख्या में पर्यटक फंसे, सड़क पर गाड़ियों की लगी लंबी लाइन
मिली जानकारी के अनुसार गुरारू प्रखंड के भदुकी गांव के पास हुए वज्रपात की चपेट में आने से दौलता गांव के रहने वाले दिनेश यादव (उम्र 40 वर्ष) की मौत हो गई है। दिनेश यादव औरंगाबाद के रफीगंज से लौट रहे थे। इसी बीच वो वज्रपात की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बिहार में कोसी नदी पर बन रहा पुल क्षतिग्रस्त, निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा टला, 5 फीट रेलिंग नदी में गिरी
वहीं, गुरारू प्रखंड के पांडे पोखर गांव में बधार में मवेशी चरा रहा 14 वर्षीय नाबालिग भी वज्रपात की चपेट में आ गया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान रमेश मांझी के पुत्र रोहित कुमार ( उम्र 14 वर्ष) के रूप में हुई है।इसके अलावा आमस प्रखंड क्षेत्र में वज्रपात से मंदिर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही मंदिर के आसपास रही एक बच्ची और एक महिला घायल हो गई है।घायल बच्ची की पहचान सुहाना परवीन (उम्र 12 साल) और जयमाला देवी ( उम्र 3) के रूप में हुई है।

See also  भागलपुर के थाने से कारबाइन की मैगजीन और 35 गोलियां गायब, हवलदार सस्पेंड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now