बिहार में कोसी नदी पर बन रहा पुल क्षतिग्रस्त, निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा टला, 5 फीट रेलिंग नदी में गिरी

भागलपुरः शुक्रवार देर रात बिहार के भागलपुर में निर्माणाधीन बिहपुर-वीरपुर पुल क्षतिग्रस्त हो गया। कोसी नदी पर बन रहे इस पुल के निर्माणकार्य के लिए 90 चक्का ट्रक पर लोडकर लाया जा रहा स्लैब अचानक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गया।

प्रेमी के साथ मिलकर पति को गाड़ी से कुचलकर मार डाला, बेटे ने खोला राज, बिहार में दिल दहलाने वाला हत्याकांड
स्लैब गिरने के कारण करीब 5 से 7 फीट लंबी रेलिंग टूटकर सीधे कोसी नदी में जा गिरी। इस घटना के बाद आसपास अफवाह फैल गई कि निर्माणाधीन पुल भर-भराकर गिर गयी है। बिहार में पूर्व में हो चुकी ऐसी घटनाओं से डरे सहमे लोग अफवाह फैलने के बाद मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद पुल निर्माण कंपनी के लोग और प्रशासन के लोगों ने ग्रामीणों को पूरी घटना बताई इसके बाद वो वहां से गये और पुल गिरने की अफवाह खत्म हुई।

amajoraccidentwasavertedlastnightontheunderconstructionbihpurtoveerpurbridgeonthekosiriver 28062025125723 2806f 1751095643 501

बिहार में नाबालिग से गैंगरेप, तीन लड़कों ने बनाया VIDEO, वायरल करने की दी धमकी
कोसी नदी पर बन रहा यह पुल एनएच-106 पर पीएम पैकेज के तहत बन रहा है। 2015 में इसकी मंजूरी मिली थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसकी आधारशिला रखी थी। सारी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जून 2021 में एप्सकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर नामक कंपनी ने काम शुरू किया।

स्टंटबाजी का अड्डा बना बिहार का ये पुल, दौड़ाई जा रही बाइक, रील बनाने के चक्कर में एक की मौत, कई घायल
NH-106 मिसिंग लिंक (30 किमी) परियोजना के तहत यह पुल 6.94 किमी लंबा होगा, जो बिहार का अब तक का सबसे लंबा पुल होगा। इसमें दोनों ओर कुल 21.988 किमी सड़क निर्माण भी शामिल है। इस परियोजना की कुल लागत 996 करोड़ रुपये है, जिसे जून 2024 तक पूरा करना था, लेकिन अभी भी निर्माण कार्य जारी है।2026 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।

पटना से अररिया जा रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर, 20 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर

इस घटना के बाद नवगछिया के एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह ने बताया कि “पुल की बाउंड्री डैमेज हुआ है. हमने कंपनी को ठीक करने के लिए कहा है। निर्माण कार्य में लगे कंपनी ठीक करायेगी। बहुत ज्यादा डैमेज नहीं हुआ है। थोड़ा सा स्लैब और रेलिंग डैमेज हुआ है। घटना गाड़ी से स्लैब ले जाने के दौरान रेलिंग से टकराने के कारण हुई है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now