बिहार में बदमाशों ने तीन भाईयों को मारी गोली, एक की मौके पर हुई मौत, दो की हालत गंभीर

बिहार में बदमाशों ने तीन भाईयों को मारी गोली, एक की मौके पर हुई मौत, दो की हालत गंभीर

सीवानः जिले के पचरूखी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है। एक पक्ष ने अचानक दूसरे पक्ष पर फायरिंग करनी शुरू कर दी जिससे तीन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज से गांव में दहशत फैल गया। ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे, तब तक बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

बिहार का लेखपाल निकला धनकुबेर, करोड़ों की कमाई आई सामने, करीबी महिला अधिकारी के घर भी EOU की रेड
ग्रामीणों ने फौरन फायरिंग में घायल तीनों भाईयों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने 28 साल के इरशाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो भाई अजमत खान और कैफ खान को गंभीर हालत में पटना ेके पीएमसीएच में रेफर कर दिया। इस गोलीबारी के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है।

पुरी के जगन्नाथ यात्रा में पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु, 600 से ज्यादा की तबीयत बिगड़ी, 9 की हालत गंभीर, आज फिर होगी यात्रा
क्या है मामला: हरदिया गांव के ही कमल जिसे स्थानीय लोग जमीन माफिया के रूप में जानते हैं, उसने हाल ही में एक जमीन खरीदी थी। दूसरे पक्ष द्वारा इस जमीन पर कब्जा करने का विरोध किया जा रहा था, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। इस विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया, जब कमल के भतीजे और अन्य लोगों ने इंजत खान के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में इंजत खान के बेटे इरशाद खान की जान चली गई, जबकि उनके अन्य दो बेटों की हालत गंभीर बनी हुई है।

रांची से पटना जा रही फ्लाइट का टायर हुआ पंक्चर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
थाना प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि हरदिया गांव में जमीनी विवाद के कारण गोलीबारी हुई, जिसमें एक पक्ष द्वारा खरीदी गई जमीन पर दूसरे पक्ष के कब्जे का विरोध हुआ। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी, जिसमें इरशाद खान की मौत हो गई। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। वहीं जनता अब प्रशासन से यह मांग कर रही है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now