बिहार में सिगरेट नहीं देने पर होटल में बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV में वीडियो हुआ कैद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2025

बिहार में सिगरेट नहीं देने पर होटल में की बदमाशों ने फायरिंग, CCTV में वीडियो हुआ कैद

नालंदाः बिहार में एक तरफ पुलिस क्राइम कंट्रोल के लिए हाफ एनकाउंटर कर रही है तो दूसरी ओर कुछ ऐसी घटनाएं हो रही है जिससे लगता है कि अपराधियों का मनोबल अब भी बढ़ा हुआ है। ऐसी ही एक घटना नालंदा में हुई जहां गुरूवार की रात बेखौफ अपराधियों ने सोहसराय थाना क्षेत्र के सत्रह नंबर बस स्टॉप बाइपास के पास बाद न्यू दुखी होटल में तीन राउंड हवाई फायरिंग की।

बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर राजस्व कर्मी अंचल कार्यालय में रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार
गुरूवार देर रात करीब 12 बजे बदमाश आये और होटल में फायरिंग करने लगे। होटल संचालक के बड़े भाई आशीष कुमार ने बताया कि देर रात चार की संख्या में पहुंचे बदमाश होटल में आकर सिगरेट की मांग कर रहे थे। सिगरेट नहीं देने पर बहस हुई और उसके कुछ ही देर बाद बदमाश होटल में चढ़कर फायरिंग करने लगे और धमकी देने लगे।

See also  सिमडेगा जेल में ATS की छापेमारी, गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे के पास से स्मार्टफोन किया बरामद

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल के 6 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। आश्चर्य की बात ये है कि जब बदमाश होटल पर चढ़कर फायरिंग कर रहे थे उस समय होटल से 100 मीटर दूर पुलिस की 112 वैन खड़ी थी और वो मूक दर्शक बनी रही। गोलीबारी की इस घटना में होटल के कर्मचारी बाल-बाल बच गए। घटना के 12 घंटे से ज्यादा होने के बाद भी सोहसराय थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। इसकी पुलिस के सतर्कता और गंभीरता पर भी सवाल खड़े हो गए है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now