रोहतासः भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने रोहतास के दावथ अंचल कार्यालय में दो घूसखोर को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार और उसके दलाल सुनील कुमार सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया। दोनों आरोपियों को लेकर निगरानी की टीम पटना रवाना हो गई।
बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल के 6 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
दरसअल, मामला दावथ अंचल कार्यालय का है, जहां स्थानीय निवासी बिट्टू कुमार से 40 डिसमिल जमीन के दाखिल-खारिज के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। पीड़ित बिट्टू कुमार ने बताया कि पिछले तीन महीनों से अंचल कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद उनका काम नहीं हो रहा था। अंचलाधिकारी और कर्मचारियों द्वारा बार-बार दौड़ाने के बाद राजस्व कर्मी कन्हैया कुमार ने 18 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। परेशान होकर बिट्टू ने निगरानी ब्यूरो से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

दिल्ली में एयर इंडिया की फ्लाइट में है बम! क्रू मेंबर को मिला धमकी भरा पत्र
बिट्टू कुमार की शिकायत के आधार पर पटना से निगरानी विभाग की एक विशेष टीम दावथ पहुंची। टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए अंचल कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार और उनके दलाल सुनील कुमार सिंह को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। निगरानी की इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया, और दोनों आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर पटना ले जाया गया।



