मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, 19 गाड़ियां रास्ते में ही हो गई बंद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2025

मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, 19 गाड़ियां रास्ते में ही हो गई बंद

डेस्कः मध्यप्रदेशक के मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले की गाड़ियों के साथ गुरूवार की रात एक गजब सा खेल हो गया। मुख्यमंत्री के काफिले की 19 गाड़ियों में पेट्राल पंप पर डीजल की जगह पानी भर दिया गया। गाड़ियां जब पंप से बाहर रास्ते में आगे बढ़ी तो बंद हो गई। धक्का देकर गाड़ियों को साइड किया गया। जांच करने पर पता चला कि गाड़ियों में डीजल की जगह पानी भर दिया गया है। इस घटना के बाद तो हड़कंप ही मच गया।

दिल्ली में एयर इंडिया की फ्लाइट में है बम! क्रू मेंबर को मिला धमकी भरा पत्र
दरअसल,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले की 19 इनोवा गाड़ियां 26 जून, गुरुवार रात को रतलाम में डीजल भरवाने के बाद कुछ दूरी पर ही बंद हो गईं। जांच में सामने आया कि डीजल में पानी मिला हुआ था। रतलाम में शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्रियल समिट होने जा रही है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गाड़ियों का काफिला इंदौर से आया था। जांच के बाद रतलाम के पेट्रोल पम्प को सील कर दिया गया।

See also  12 राज्यों में होगा SIR, चुनाव आयोग कर दिया एलान; जानिए झारखंड -असम में क्यों नहीं होगा पुनरीक्षण?

लोहरदगा के बरही नदी पुल पर अचानक आया पानी, बाइक सवार युवक फंसा, चला रोंगेट खड़े कर देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन
सीएम काफिले की गाड़ियां गुरुवार रात करीब 10 बजे रतलाम की शहरी सीमा के भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर आगे बढ़ीं, लेकिन कुछ ही दूरी पर सभी गाड़ियां रुक गईं। स्थिति को देख प्रशासन में हड़कंप मच गया। कई गाड़ियों को धक्का देकर सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा।सूचना मिलते ही तुरंत भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर श्रीधर पेट्रोल पंप पहुंचे। एरिया मैनेजर ने दावा किया कि बारिश के चलते टैंक में पानी रिसने की आशंका हो सकती है। हालांकि, प्रशासन ने इस पर कोई ढील नहीं दी।

बिहार में नाबालिग की हत्या के बाद तनाव, प्रेम-प्रसंग में धारदार हथियार से काट डाला
मौके पर नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आनंद गोरे सहित कई अधिकारी पहुंचे। गाड़ियों के टैंक खुलवाकर जांच की गई तो सामने आया कि डाले गए 20 लीटर डीजल में से लगभग 10 लीटर पानी मिला था। यही हाल बाकी सभी गाड़ियों का भी रहा।सूचना मिलते ही तुरंत भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर श्रीधर पेट्रोल पंप पहुंचे। एरिया मैनेजर ने दावा किया कि बारिश के चलते टैंक में पानी रिसने की आशंका हो सकती है। हालांकि, प्रशासन ने इस पर कोई ढील नहीं दी।

See also  हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने फाइल की चार्जशीट, ‘गुनाहों’ का दस्तावेज बड़े बक्से में कोर्ट पहुंचा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now