तीन बच्चों को लेकर भतीजा के साथ फरार हुई चाची, शादी की तस्वीर डालने के बाद मचा हड़कंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2025

डेस्कः बिहार के जमुई जिले से एक और चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के भाटचक गांव की एक शादीशुदा महिला रिश्ते में लगने वाले अपने भतीजे के साथ फरार हो गई। यहीं नहीं महिला फरार होते समय अपने तीनों बच्चों को भी अपने साथ लेकर चली गई।

भतीजा पर आया चाची का दिल, बेटी और पति के सामने प्रेमी से कर ली शादी
चाची और भतीजा के भागकर शादी करने की तस्वीर सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। महिला के पति ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, मालती देवी पति को यह कहकर निकली की वो मायके जा रही है, वहीं दीपक कुमार जो रिश्ते में मालती देवी का भतीजा लगता है उसने अपने पिता को कोलकाता जाने की बात बताई थी। इसी बीच दोनों की शादी की तस्वीर सामने आ गई। इसके बाद पति सावन कुमार उर्फ कमांडो जो एक गैरेज में मिस्त्री का काम करता है उसने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

See also  शराब घोटाले में ED ने 3 ECIR किया दर्ज, पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव समेत कई अफसर रडार पर

पटना के स्पा सेंटर में एक्स्ट्रा सर्विस देने का दवाब, नौकरी छोड़ने पर मालिक ने घर में घुसकर पीटा
इससे पहले जमुई से ही एक ऐसा ही रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था जब चाची और भतीजे से चाचा के सामने शादी कर ली थी। टाउन थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव में हुई हैरान करने वाले इस मामले की खूब चर्चा हुई थी। इसके बाद जमुई एक बार फिर चाची और भजीजे के शादी को लेकर चर्चा में आ गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now