पटनाः BPSC TRE 4 से पीटी-मेंस, निगेटिव मार्किंग हटाने और शत-प्रतिशत डोमिसाइल को लेकर छात्रों ने पटना में आंदोलन किया। गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से बढ़े छात्रों को रोकने के लिए डाकबंगला चौराहे पर वाटर कैनन चलाया गया है। पुलिस ने लाठियां भी चटकाई हैं। पुलिस ने कई छात्रों को डिटेन किया है। मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान के जेपी गोलंबर पर उन्हें रोकने के लिए की गई बैरिकेडिंग को छात्रों ने तोड़ दिया है।



डाकबंगला चौराहे पर चलाया गया वाटर कैनन
बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी डाकबंगला चौराहा पहुंच गए। वहां भी घेराबंदी तोड़ दी। हालांकि मेट्रो के लोहे की शील्ड के कारण छात्र वहां से आगे नहीं बढ़ पा रहे। पुलिस के समझाने का भी उनपर असर नहीं हो रहा। इस बीच कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आईजी जितेंद्र राणा और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा के नेतृत्व में पुलिस डाकबंगला चौराहे पर एक्शन मोड में है।वाटर कैनन पर लड़के और लड़कियां डांस करते नजर आए।

CRPF को उतारा गया शहर में
हालांकि जेपी गोलंबर के पास भी काफी प्रदर्शनकारियों काे रोका गया है। पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की चल रही है। वे डाकबंगला चौराहा की ओर बढ़ने के प्रयास में हैं। इससे पहले बैरिकेडिंग के एक हिस्से को तोड़कर कुछ छात्र डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ गए। प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए सीआरपीएफ को भी उतारा गया है। ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के अमन गुट की ओर आहूत आंदोलन में छात्र-छात्राओं को हुजूम अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए बढ़ रहा है।
पटना में छात्रों का आंदोलन। सड़क पर उतरे छात्रों को रोकने के लिए बेरिकेटिंग। इनकम टैक्स गोलंबर पुलिस छावनी में तब्दील। इनकम टैक्स से दिल्ली रोड जाने वाले रास्ते पर की गई बेरिकेटिंग।#patna #bihar pic.twitter.com/TTjwoEahPv
— Live Dainik (@Live_Dainik) August 25, 2026





