राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने शिबू सोरेन से की मुलाकात, हेमंत और कल्पना से दिशोम गुरू के स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2025

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने शिबू सोरेन से की मुलाकात, हेमंत और कल्पना से दिशोम गुरू के स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेने की तबीयत खराब है। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर एके भल्ला की देखरेख में उनका इलाज हो रहा है। शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन और बहू कल्पना सोरेन दिल्ली में ही मौजूद है। गुरूवार को राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने सर गंगा राम अस्पताल जाकर शिबू सोरोन से मुलाकात की।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर, राज्यपाल संतोष गंगवार ने की मुलाकात, जल्द स्वस्थ होने की कामना
गंगा राम अस्पताल में राष्ट्रपति ने डॉक्टरों से दिशोम गुरू शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जाना। अस्पताल में मौजूद हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मुलाकात कर राष्ट्रपति ने गुरू जी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। इससे पहले बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने गंगा राम अस्पताल जाकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जाना था।

See also  अंधेरे में प्रेमिका से कर रहा था बात, पत्थर लेकर दौड़ाने लगा पिता; प्रेमी को कूच कर मार डाला

WhatsApp Image 2025 06 26 at 14.11.35 397f7ed6WhatsApp Image 2025 06 26 at 14.11.23 538d6a54

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now