- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

आपतकाल की बरसी पर बीजेपी संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया जेपी को याद

bjp karmvir singh

रांचीः भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने आज संविधान हत्या दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद किया। प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की नमन किया।  कर्मवीर  सिंह ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले से श्रीमती इंदिरा गांधी की सांसद के रूप में सदस्यता समाप्त हो चुकी थी। उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए था।लेकिन श्रीमती गांधी ने न सिर्फ न्यायालय के आदेश की अवमानना की बल्कि देश के संविधान को ही कुचल डाला।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर, राज्यपाल संतोष गंगवार ने की मुलाकात, जल्द स्वस्थ होने की कामना

उन्होंने कहा कि 25 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर से जुटे लाखों लोकतंत्र सेनानियों को संबोधित करते हुए जेपी ने आह्वान किया था कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। लेकिन आधी रात को देश में एक काले अध्याय की शुरुआत हुई।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि कि देश को याद है कि 25 जून 75 को दिल्ली में ही ऐतिहासिक सभा के बाद 21 महीनों तक देश की जुबान को आपातकाल के माध्यम से कुचल दिया गया था। कोई राजनीतिक सभा इस दौरान नहीं हो सकती थी।

See also  झारखंड में प्राइवेट नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75% आरक्षण पर रोक, HC ने सरकार से मांगा जवाब

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now