पटना-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज झटकों के बाद मचा हड़कंप, लैंडिंग से पहले टला बड़ा हादसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2025

दिल्ली में एयर इंडिया की फ्लाइट में है बम! क्रू मेंबर को मिला धमकी भरा पत्र

पटनाः 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद लोगों में डर का माहौल है, विशेष तौर पर एयर इंडिया में सफर के दौरान यात्रियों में डर और आशंका देखी जा रही है। इसी बीच एयर इंडिया को लेकर एक और खबर आई जिसने डर को और बढ़ा दिया। दिल्ली से पटना आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गयी। फ्लाइट के अंदर पटना आने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गयी। कुछ देर के लिए चीख पुकार मच गयी।

पटना में एक बार फिर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, थार चालक हुआ फरार
171 यात्रियों के साथ विमान संख्या एआई 0407 मंगलवार 6 घंटे विलंब से दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट से पटना के लिए उड़ान भरी। पटना में लैंडिंग से पहले ही फ्लाइट टर्बूलेंस में फंस गयी। विमान में सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गयी. विमान झटका देने लगे और लगभग 10 मिनट तक यह सिलसिला चला।

See also  रांची के आसपास की जमीन और मकान की कीमतों में 5 फीसदी बढ़ोतरी, आज ही करा लें काम

मौत से पहले तैयार हुआ पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिहार में स्वास्थ्य विभाग का गजब कारनामा
एक यात्री ने अपने सोशल मीडिया X पर जानकारी देते हुए कहा कि उड़ान के समय में एयर इंडिया के एयर होस्टेस यात्रियों के बीच जलपान परोस थे। इसके कुछ देर बाद अचानक विमान टर्बूलेंस में फंस गया। यात्रियों का जलपान भी इधर-उधर बिखर गया। यात्री ने जानकारी दी कि “दिल्ली से पटना जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज़ झटकों से हड़कंप मचा गया। एक महिला यात्री गलियारे में गिर पड़ी। लगेज केबिन के हिस्से टूट गए।”

 

अमेरिकी बमबाजी से पहले 4000 KG यूरेनियम लापता, बन सकते हैं 10 परमाणु बम; ईरान ने बढ़ाई चिंता
एयर इंडिया के अधिकारियों के अनुसार अचानक हवा का तेज झोंका आया और विमान असंतुलित होने लगा। पायलट ने सूझबूझ से 10 मिनट के अंदर ही विमान को संतुलित कर लिया। लेकिन इतने देर में ही यात्रियों की जान हलक में अटक गयी थी। यात्री अपनी जान की दुआ करने लगे।

ढुलू महतो को आया गुस्सा, कंपनी के GM को धमकाया, कहा-‘मारकर मुंह फोड़ देंगे’, पुलिस अधिकारी देखते रहे तमाशा
इस दौरान विमान में सामान रखने वाला केबिन खुल गए थे। यात्रियों का सामान भी इधर-उधर गिर गया था। उस समय विमान को पूरी तरह से पायलट ने नियंत्रित कर लिया। तब जाकर यात्री शांत हुए. केबिन क्रू के मेंबर लगातार यात्री को शांत कर रहे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now