- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पटना में एक बार फिर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, थार चालक हुआ फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2025

पटना में फिर पुलिस को कुचलने की कोशिश, कार समेत दो गिरफ्तार, पिछले 3 हफ्ते तीसरी बार हुई घटना

पटनाः राजधानी पटना में एक बार फिर से पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश हुई है। पटना के चितकोहरा पुल पर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस पुल पर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक काले रंग की थार पर पड़ी। वहां तैनात पटना यातायात पुलिस के कर्मियों ने थार चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया।

मौत से पहले तैयार हुआ पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिहार में स्वास्थ्य विभाग का गजब कारनामा
बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस के द्वारा इशारा किए जाने के बाद भी थार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। इस दौरान एक महिला और पुरुष पुलिसकर्मी गाड़ी के सामने आ गए लेकिन फिर भी वाहन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। किसी तरह इन पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई भी पुलिसकर्मी चोटिल नहीं हुआ।

बिहार में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी फायरिंग कर किया घायल
इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने कंट्रोल रूम को काले रंग के थार के बारे में जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, थार चालक वाहन को लेकर गर्दनीबाग की तरफ भाग गया था। थार चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस इस वाहन के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।

See also  पीके शाही ने बिहार के महाधिवक्ता पद से दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार के रहे है करीबी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के घर भीषण चोरी, राइफल की गोली और कैश ले उड़े चोर
आपको याद दिला दें कि इससे पहले 12 जून को भी वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया था। इसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी कोमल कुमारी की मौत हो गई थी। इसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now