जीएसटी इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, 50 करोड़ टैक्स चोरी में रांची के 2 कारोबारी गिरफ्तार

gst

रांचीः जीएसटी इंटेलिजेंस ने रांची में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने कर चोरी के मामले में दो लोगों को रांची से गिरफ्तार किया है। इनलोगों पर स्क्रैप बैट्री के कारोबार में करीब 50 करोड़ से अधिक की कर चोरी का आरोप है।

रांची के स्क्रैप बैट्री कारोबारी गुलबहार मल्लिक और बैट्री की एक ब्रांडेड कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर लव अग्रवाल के यहां पहले भी छापेमारी की गई थी। इनलोगों को कई बार चोरी किए गए कर को जमा करने का मौका दिया जा रहा था, लेकिन ये लोग नहीं कर रहे थे। लव को जमशेदपुर स्थित डीजीजीआई के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिनके साथ गुलबहार मल्लिक भी आए थे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

अमेरिकी बमबाजी से पहले 4000 KG यूरेनियम लापता, बन सकते हैं 10 परमाणु बम; ईरान ने बढ़ाई चिंता

सूत्रों ने बताया कि गुलबहार फर्जी कंपनी बनाकर बिना जीएसटी भुगतान किए लव को स्क्रैप बैट्री सप्लाई करते थे। लव गुलबहार से कच्ची रसीद पर माल उठाते थे। इसी फर्जी कंपनी और रसीद से कर की सारी चोरी की। यह गिरफ्तारी एडिशनल डायरेक्टर सार्थक सक्सेना के नेतृत्व में की गई। इसमें सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर रोशन झा, रोशन मिश्रा, राजीव रंजन, इंटेलिजेंस ऑफिसर साकेत, बबलू कुमार, विराज पांडे आदि शामिल थे।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को मिला प्रमोशन, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now