- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

हिमाचल के स्कूल में 24 लड़कियों का यौन शोषण कर रहा था टीचर, हुआ अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 24, 2025

रांची नेत्रहीन नाबालिग से हैवानियत, पिता और भाईयों ने किया दुष्कर्म, मां बनी रही मूकदर्शक

डेस्कः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक सरकारी स्कूल में एक टीचर द्वारा यहां पढ़ने वाली दो दर्जन छात्राओं के यौन उत्पीड़न का शर्मनाक मामला सामने आया है। इन पीड़ित छात्राओं द्वारा टीचर की शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिले के एक सरकारी स्कूल में 24 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक टीचर को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी तब हुई जब 8वीं से 10वीं क्लास की कई छात्राओं ने स्कूल के प्रिंसिपल से उत्पीड़न की शिकायत की। इसके बाद स्कूल प्रशासन की ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

झारखंड के इस गांव में सालभर में 500 से ज्यादा बार गिरती है बिजली, नाम ही पड़ गया ‘वज्रमरा’

24 छात्राओं ने शुक्रवार को प्रिंसिपल को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी टीचर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। स्कूल प्रशासन ने बताया कि शिकायत को फिर स्कूल की एंटी सेक्सुअल हैरासमेंट कमेटी को भेज दिया गया।

See also  JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

पुलिस सूत्रों ने बताया कि टीचर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) एक्ट के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बिहार में चिराग पासवान की पार्टी के नेता की हत्या, अपराधियों ने पीट-पीट कर मार डाला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now