झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे 9 बारातियों की सड़क हादसे में मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 20, 2025

झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे 9 बारातियों की सड़क हादसे में मौत

डेस्कः सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र से सटे पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशॉल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो सवार नौ लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक तिलाईटांड़ गांव (नीमडीह) से एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।

Video: देवघर एम्स में करोड़ों के उपकरणों पर झरने की तरह गिर रहा है पानी, पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिंद्रा बोलेरो में सवार बाराती जैसे ही चांडिल-पुरुलिया नेशनल हाईवे पर नामशॉल पहुंचे, सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

भारी बारिश के बीच मछली पकड़ने गए दो लोग कोयल नदी में फंसे, चट्टान पर बैठकर बचाई जान, देर रात किया गया रेस्क्यू

See also  लोहरदगा में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, रांची के RSS के प्रांत कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की जांच में 6 ठिकानों पर घंटों चली तलाशी

हादसे की सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस, चांडिल पुलिस, और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। शवों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है, हालांकि चालक घटना के बाद फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ट्रेलर बहुत तेज गति में था और मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। हादसे की खबर जैसे ही तिलाईटांड़ गांव पहुंची, वहां मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासन ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को हरसंभव सहायता और मुआवज़ा देने का आश्वासन दिया है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now