झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार नवीन मिश्र का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 19, 2025

navin mishra

रांची: झारखंड की पत्रकारिता में लंबे समय तक सक्रिय और प्रतिष्ठित पत्रकार नवीन मिश्र का बुधवार देर शाम निधन हो गया। वे आउटलुक पत्रिका के झारखंड प्रतिनिधि थे और इससे पहले दैनिक जागरण में करीब 20 वर्षों तक तथा रांची एक्सप्रेस में 10 वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके थे। नवीन मिश्र रांची की पत्रकारिता में अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों के लिए जाने जाते थे।

 4 फरवरी को रांची प्रेस क्लब के पास वे एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ, जिससे उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी रही। उनका इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा था, जहां दो बार सर्जरी भी की गई। लंबे इलाज के बाद बुधवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे हरमू मुक्तिधाम में किया जाएगा। अंतिम विदाई देने के लिए शुक्रवार दोपहर 12 बजे रांची प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।

See also  एसीबी ने एसएसपी कार्यालय के लिपिक को 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

नवीन मिश्र के निधन से पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है। रांची प्रेस क्लब समेत राज्यभर के पत्रकारों और मीडिया संस्थानों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति मिले।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now