बिहार विधान परिषद से फाइल चोरी की SIT करेगी जांच, DIG करेंगे मॉनिटरिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 19, 2025

bihar vidhanparisad

बिहार विधान परिषद की गोपनीय शाखा के कंप्यूटर से महत्वपूर्ण फाइल और डाटा मिटाने या उसकी चोरी मामले की जांच को लेकर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस आठ सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व ईओयू के एसपी (साइबर, प्रशिक्षण, पोर्टल एवं समन्वय) डी अमरकेश करेंगे।

ईओयू के मुताबिक, इस एसआईटी का गठन त्वरित एवं विशिष्ट अनुसंधान के उद्देश्य से किया गया है। यह टीम अनुसंधान के दौरान साक्ष्य संग्रहण के साथ ही मामले के नामजद आरोपियों को अभियुक्त बनाये जाने के उद्देश्य से सत्यापन का भी काम करेगी। ईओयू के डीआईजी (साइबर) संजय कुमार को इस केस की नियमित मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

मालूम हो कि इस मामले में विधान परिषद के उप सचिव के आवेदन पर 9 जून 2025 को ईओयू में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। विधान परिषद की संबंधित प्रशाखा के नौ कर्मियों पर जिम्मेदारी तय करते हुए उनको आरोपित बनाया गया है।

See also  3 सहेलियों से रेप, नग्न कर बनाया वीडियो, यूपी के 3 व्यापारियों की शर्मनाक करतूत

Read Also:

सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, UPS में मिलेगी ओल्ड पेंशन स्कीम जैसी सुविधा; जानें क्या-क्या लाभ

राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेटः सोनम को 112 बार फोन करने वाला निकला मुख्य साजिशकर्ता

झारखंड के कई IAS अधिकारियों का तबादला, प्रमोशन…अरवा राजकमल बने खान आयुक्त

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now