झारखंड में 12वीं के बाद आईटी सेक्टर में ट्रेनिंग के साथ नौकरी की गारंटी, हेमंत सोरेन ने किया HCL से MoU

रांची: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और एचसीएल टेक के बीच प्लेसमेंट लिंक्ड बेस्ड प्रोग्राम “टेक बी ” के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है ।  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन बुधवार की मौजदूगी में झारखंड मंत्रालय में ये समझौता किया गया ।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस पहल से राज्य के युवाओं को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य के सपने को साकार करने का मौका मिलेगा।

भारी बारिश से रांची हुआ बेहाल, DC मंजू भजंत्री ने सभी स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश

WhatsApp Image 2025 06 18 at 16.13.41 scaled

सरकार करेगी सहयोग

मुख्यमंत्री ने 12 वीं कक्षा के बाद से ही झारखंड के विद्यार्थियों को आईटी सेक्टर से जोड़ने की दिशा में एचसीएल के “टेक बी” कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां की युवा पीढ़ी को तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के साथ जॉब उपलब्ध कराने के लिए अगर कोई कंपनी/ संस्थान पहल करती है, तो उसे ,राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बच्चे -बच्चियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा, कौशल विकास तथा रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित होकर काम कर रही है।

बिहार के शिक्षा विभाग में घूस का खेल, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए BEO समेत दो हुए गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025 06 18 at 16.16.32 scaled

स्कूली शिक्षा के बाद सुनहरा भविष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि “टेक बी” एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके जरिए विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा पूरी करने के साथ ही निश्चित भविष्य बनाने का मौका मिल रहा है। इतना ही नहीं,सफल प्रशिक्षण के बाद जॉब और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के भी अवसर मिलेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे पूरी लगन के साथ इस प्रोग्राम का हिस्सा बनकर अपने करियर को नई दिशा दें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से संबंधित सभी तरह की जानकारियां स्कूली विद्यार्थियों तक पहुंचाने की दिशा में ठोस पहल होनी चाहिए।

WhatsApp Image 2025 06 18 at 16.14.05 scaled

झारखंड के बच्चे हैं प्रतिभावान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चे -बच्चियों में प्रतिभा और हुनर की कोई कमी नहीं है । जरूरत इस बात की है कि इन्हें कैसे सही रास्ता दिखाया जाए, ताकि वे आगे बढ़ सके। हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से यहां की नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने के साथ कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार करती आ रही है।

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लें लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है । चाहे आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हों, या मैनेजमेंट अथवा कोई और कोर्स, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बिना किसी गारंटी के आपको 15 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध होगा। सरकार की ओर से आप सभी को हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री  रामदास सोरेन, मुख्य सचिव  अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  अविनाश कुमार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिवउमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशकशशि रंजन और एचसीएल टेक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट  सुब्बारमण बालासुब्रमण्यम मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now