बिहार के शिक्षा विभाग में घूस का खेल, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए BEO समेत दो हुए गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 18, 2025

बिहार के शिक्षा विभाग में घूस का खेल, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए BEO समेत दो हुए गिरफ्तार

डेस्कः बिहार के भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई जारी है। बुधवार को पटना से आई निगरानी की टीम ने रोहतास के विक्रमगंज में कार्रवाई करते हुए बीईओ समेत दो को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर सरकारी अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
निगरानी की टीम ने शिक्षा विभाग के अंदर चल रहे घूस के खेल का पर्दाफाश बुधवार को किया। निगरानी की टीम ने बिक्रमगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी यानी बीईओ सुधीरकांत शर्मा समेत दो लोगों को शिक्षक से 14600 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया। पटना से पहुंची निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि शिक्षक से बीईओ ने 7600 रुपये और उनके कार्यालय के लेखा सहायक सुभाष कुमार ने 7000 रुपये की रिश्वत ली।

मनीष कश्यप और प्रशांत किशोर आएंगे एक साथ, जनसुराज में शामिल होंगे यूट्यूबर और पूर्व BJP नेता
इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। निगरानी टीम दोनों घूसखोरों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। यह मामला पूरे शिक्षा महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित शिक्षक का नाम विद्याभूषण है। बीईओ और कर्मी ने उनसे सर्विस बुक को ठीक करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।

See also  बिहार में BJP जिलाध्यक्ष की गोद में बार बाला, ऐ मिसिर जी... गाने पर खूब हुई मस्ती, VIDEO हुआ वायरल

बिहार के गोपालगंज में जहरीले सांप खौफ, एक दिन में 13 लोगों को डंसा, दो महिलाओं की अब तक हुई मौत
पीड़ित शिक्षक ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग को की थी। शिकायत की सत्यता की पुष्टि करने के बाद बुधवार को निगरानी टीम ने बिक्रमगंज बीईओ कार्यालय में छापा मारा और दोनों को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।बिक्रमगंज शिक्षा कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन इस तरह की सीधी कार्रवाई पहली बार हुई है। इस घटना से शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई “बर्फ की चोटी” है और शिक्षा व्यवस्था में और भी गड़बड़ियों की परतें खुल सकती हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now