बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर सरकारी अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर सरकारी अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

डेस्कः बुधवार को निगरानी की टीम ने बिहार के शिवहर में एक बड़ी कार्रवाई की। शिवहर में निगरानी टीम ने जिला भू-अर्जन कार्यालय में छापा मारा और विजय कुमार नामक एक कर्मचारी को 70000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। विजय कुमार पर शिवहर-सीतामढ़ी रेलमार्ग में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के लिए पप्पू तिवारी से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। निगरानी टीम ने पप्पू तिवारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजय कुमार को रंगे हाथों पकड़ा।

मनीष कश्यप और प्रशांत किशोर आएंगे एक साथ, जनसुराज में शामिल होंगे यूट्यूबर और पूर्व BJP नेता
इस संबंध में पप्पू तिवारी ने निगरानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके आलोक में बुधवार को शिवहर पहुंची निगरानी टीम ने विजय कुमार को 70 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, विजय कुमार से परिसदन में पूछताछ जारी है। निगरानी विभाग के डीएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि भू-अर्जन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस घूसखोरी में शामिल हो सकते हैं। जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

See also  नेमरा में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने 10 लाख लोग पहु्ंचे, रात तक लाखों लोगो के आने का सिलसिल जारी

बिहार के गोपालगंज में जहरीले सांप खौफ, एक दिन में 13 लोगों को डंसा, दो महिलाओं की अब तक हुई मौत
आगे उन्होंने बताया हैं कि शिवहर नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 12 वभनटोली निवासी राजेंद्र तिवारी के पुत्र पप्पू तिवारी के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 25 डिसमिल जमीन रेलवे अधिग्रहण के लिए कागजात कार्यालय में जमा करने के उपरांत विगत काफी दिनों से चक्कर लगा रहे थे और काफी परेशान थे और उन्होंने परेशान होकर विजिलेंस का सहारा लिया। इसमें और भी कई लोगों की मिली-भगत हो सकती है। साथ ही इसमें वरिय पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल जांच जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now