रांचीः झारखंड में मानसून ने मंगलवार को दस्तक दे दी है। संताल के रास्ते मानसून की एंट्री हुई है और राज्य के 18 जिलों को कवर कर लिया है। शेष छह जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, लातेहार और कोडराम में भी एक से दो दिन के भीतर कवर कर लेगी।
झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, रांची उपायुक्त ने निर्देश जारी कर कहा-जरूरी न हो तो घर से नहीं निकले
झारखंड में मानसून के प्रवेश का समय 15 से 20 जून के बीच निर्धारित है। इसके मुताबिक इस बार मानसून तय समय पर आया है। पिछले साल झारखंड में 21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। राजधानी रांची में मंगलवार रात से ही बारिश हो रही है। मानसून का असर राज्य के 18 जिलों में दिख रहा है जहां बुधवार सुबह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मंगलवार को ठनके की चपेट में आने से छह लोगों की राज्य में जान चली गई। मौसम खराब होने की वजह से छह फ्लाइट भी देरी से रांची पहुंची।
झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री, इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में 19 जून के सुबह 8.30 बजे से 20 जून के सुबह 8.30 बजे तक भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया हुआ है। रांची के उपायुक्त मंजू भजंत्री ने लोगों से गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 19 और 20 जून के लिए जिन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है उसमें राजधानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह शामिल है। इसके साथ ही खूंटी, धनबाद, जामताड़ा, देवघर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चतरा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश को येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिंहभूम और पलामू प्रमंडल के इलाकों बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।







