बिहार में मानवता हुई शर्मसार, एंबुलेंस नहीं मिलने पर बाइक पर शव को ले गए परिजन

बिहार में मानवता हुई शर्मसार, एंबुलेंस नहीं मिलने पर बाइक पर शव को ले गए परिजन

पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जलालगढ़ पीएसची में युवक की मौत के बाद परिजनों को एंबुलेंस नहीं मिलने पर शव को बाइक पर लेकर जाना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन ने गाड़ी नहीं दी तो परिजन बाइक पर शव को लेकर गए।

AK-47 से बिहार पुलिस के जवान ने खुद के सिर पर मार ली गोली, पुलिस लाइन में मची अफरातफरी
मामला जलालगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरपति नया टोला वार्ड 14 का है। 24 वर्षीय विकास कुमार शाह अपने पिता के साथ मवेशी का चारा लाने के लिए नदी पार कर रहा था। पैर फिसल जाने से नदी में डूब गया। ग्रामीणों के सहयोग से विकास को नदी से बाहर निकाल कर पीएचसी जलालगढ़ लाया।

चिंताजनकः बिहार में घटा सेक्स रेशियो, 1000 लड़कों पर महज 891 लड़कियां; रिपोर्ट में खुलासा
वाहन देने से इंकार: विकास शाह की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों ने शव ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन से वाहन मांगे। परिजनों का कहना है कि अस्पताल परिसर में एंबुलेंस मौजूद थी लेकिन डॉक्टर ने वाहन भेजने से मना कर दिया।परिजनों के सामने शव को घर ले जाने के लिए मुसीबत आ गयी।

See also  बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) सैय्यद अता हसनैन ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई, 12 की जगह अब केवल 3 गाड़ियां

बिहार के आभूषण कारोबारी से कोडरमा घाटी में 80 लाख की लूट, कोलकाता से सोना खरीदकर लौटने के दौरान हुई वारदात
बाइक से ले गए शव: अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिलने के बाद परिजनों ने बाइक से शव ले जाने का निर्णय लिया। एक युवक बाइक चला रहा था। दूसरा युवक शव को बीच में रखकर पीछे से बैठ गया। चादर से ढ़क कर शव को घर ले गया और अंतिम संस्कार किया।

बिहार-झारखंड में आज से मानसून का दिखेगा असर, बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, वज्रपात ने ली कई की जान
इस मामले में पूर्णिया के सिविल सर्जन प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। जांच करवाएंगे मामला क्या है। उन्होंने कतहा कि कभी-कभी ऐसी बात जांच के बाद सामने आती है कि पीड़ित परिवार के परिजन के द्वारा अस्पताल प्रबंधन को बिना जानकारी दिए शव को लेकर चला जाया जाते हैं।

See also  डिप्टी कलेक्टर पर रेप का केस, शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से बार-बार संबंध बनाए; 3 बार गर्भपात भी कराया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now