झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री, इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश की उम्मीद

रांची-खूंटी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा राज्य के कई हिस्सों में मौसम

Aaj ka Mausam:झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन हो गया है। आने वाले दिनों में इसका असर पूरे झारखंड में देखने को मिलेगा। मंगलवार को तपती गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल गई है। झारखंड वालों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। खासकर रांची, जमशेदपुर, धनबाद और संथाल परगना जैसे इलाकों में बादल छाए रहेंगे, और कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मॉनसून ने भी झारखंड में दस्तक दे दी है।

WhatsApp Image 2025 06 17 at 13.25.02 f2235cf5

IMD के अनुसार, मंगलवार को झारखंड का औसत अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि जमशेदपुर में यह 34 डिग्री तक जा सकता है। पलामू जैसे पश्चिमी इलाकों में गर्मी का असर थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना से तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। हवा में नमी का स्तर 70-80% होने से उमस का अहसास बना रहेगा।

झारखंड के गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को लगाई फटकार, IPS अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार के आदेश को किया रद्द

मॉनसून की बात करें तो झारखंड के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब झारखंड के करीब पहुंच चुका है। संथाल परगना के रास्ते मॉनसून ने दस्तक दे दी है। इस बार सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। खासकर पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिले मॉनसून का स्वागत सबसे पहले करेंगे। अगले 3-4 दिनों में रांची, धनबाद और हजारीबाग तक मॉनसून की बौछारें पहुंच सकती हैं।

रांची: हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा), और वज्रपात का येलो अलर्ट।
जमशेदपुर: बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना।
धनबाद और बोकारो: उमस के साथ हल्की बारिश, तापमान 32-34 डिग्री के बीच।
पलामू और गढ़वा: गर्मी का असर जारी, लेकिन शाम तक छिटपुट बारिश संभव।
संथाल परगना: मॉनसून के करीब होने से भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट।

दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, तकनीकी कारणों से किया गया डायवपर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now