सरयू राय ने बढ़ा दी BJP की टेंशन, झारखंड के 7 लोकसभा और 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सरयू राय की पार्टी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 31, 2023

सरयू राय को मेनहर्ट ने दिया 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस, फिर गरमाया रांची सीवरेज विवाद का मामला

रांची : झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा लोकसभा की 7 और विधानसभा की 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बात की घोषणा भाजमो के केंद्रीय अध्यक्ष धमेंद्र तिवारी ने की। उन्होने कहा कि हमारी पार्टी ने झारखंड को विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए जनहित के सभी मामलों को प्रमुखता से सरकारी तंत्र के सामने उठाया है। पार्टी ने जन मुद्दों के समाधान के दिशा में पहल कर सरकार पर दवाब भी बनाया है। अभी राज्य के 20 जिलों में मोर्चा काम कर रहा है।
धमेंद्र तिवारी ने कहा कि पार्टी के संरक्षक विधायक सरयू राय ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संपर्क, समस्या, समाधान का मूल मंत्र दिया है पार्टी इसी पर चल रही है। उन्होने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार है। पार्टी झारखंड के विकास के योजनाओं को जनता के बीच ले जाएगी। लोकसभा और विधानसभा का चुनाव पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ेगी। जमशेदपुर, धनबाद, पलामू, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह में लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करेगी। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के 8, उत्तरी छोटानागपुर के 6,कोल्हान के 8,संथाल परगना के 5 और पलामू प्रमंडल के 8 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए चिन्ह्रित किया गया है। जनवरी महीने में पार्टी के कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव को लेकर समीक्षा की जाएगी। फरवरी महीने में सभी प्रमंडल में बुथ स्तर की बैठक होगी फिर जिला स्तर पर बैठक होगी।
सरयू राय की पार्टी के द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा से बीजेपी को परेशानी हो सकती है क्योकि दोनों बीजेपी के आधार वोट में ही भाजमो के चुनाव लड़ने से सेंधमारी होगी। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी सरयू राय ने बीजेपी के आधार वोट के सहारे तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को चुनाव में हराया था।

See also  हनीमून पर मनाली गए कपल, पति-पत्नी का रोमांटिक वीडियो वायरल, देखते ही लोग बोले- '150 रुपए...'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now