डेस्कः अंडरवर्ल्ड की दुनिया में एक नए गैंगस्टर की एंट्री हुई है, जिसने चिंता बढ़ा दी है। हाल के वर्षों में लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़, हिमांशु भाऊ और बंबीहा गैंग जैसे संगठित अपराध गिरोहों की विदेशों में बढ़ती गतिविधियों के बाद अब राहुल आरके मीना गैंग का नाम भी सामने आने लगा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यदि भारतीय गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार इसी तरह जारी रहा तो यह कानून-व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहयोग के लिए नई चुनौती बन सकता है।

पुर्तगाल में हुए इस फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में किसी शक्स ने खुद को राहुल आरके मीना गैंग से जुड़ा बताते हुए फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, अभी तक इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि कारोबारी हरपाल सिंह पर हुई फायरिंग उसी गैंग ने कराई थी।पोस्ट में धमकी भरे लहजे में लिखा गया है कि इस बार वह बच गया, लेकिन अगली बार उसे नहीं छोड़ा जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी शर्तें नहीं मानी गईं तो इसी तरह की घटनाएं आगे भी होती रहेंगी।पोस्ट में सुनील मीणा गैंग का भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा अमन साहू गैंग, नरेश अबोहर और अर्चित छापराना के नाम भी हैशटैग के साथ लिखे गए हैं। माना जा रहा है कि इन नामों के जरिए गैंग अपने आपराधिक गठजोड़ का संदेश देने की कोशिश कर रहा है।पोस्ट में लिखा गया, ‘ “हर हर महादेव, राम राम सभी भाईयों को, ये जो आज Cidade Nova Odivelas के पास Portugal में Kishor Gujarati के शरीर में गोलियां दागी हैं, इसकी जिम्मेदारी मैं (Rahul RK MEENA) लेता हूं। हमारे मैसेज को नजरअंदाज करना मौत को न्योता देना बराबर है’।पोस्ट में आगे कुछ लोगों को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई। साथ ही उन लोगों को चेतावनी दी गई जिनसे कथित तौर पर उस अकाउंट द्वारा संपर्क किया गया था।

क्या है मामला
पुर्गगाल की धरती पर एक भारतीय मूल के व्यवसायी पर फायरिंग हुई है। कार पर हुई फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पोस्ट भी वायरल हो रहा है। पोस्ट करने वाले शख्स ने दावा किया है कि फायरिंग उसी ने करवाई थी और इसकी पूरी जिम्मेदारी वह लेता है।पोस्ट में कहा गया है कि इस बार हरपाल सिंह बच गया, लेकिन अगली बार उसे नहीं छोड़ा जाएगा। साथ ही यह भी धमकी दी गई है कि अगर बात नहीं मानी गई तो लगातार फायरिंग की घटनाएं होती रहेंगी।
इस गैंग से जुड़ रहे नाम
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि राहुल आरके मीना गैंग का संबंध झारखंड के कुख्यात गैंरस्टर अमन साहू के नेटर्वक से जुड़ा हो सकता है। अमन साहू की पिछले साल पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद जांच एजेंसियां संभावित गठजोड़ भी जांच में जुट गई हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।


