एयर इंडिया के बोइंग-787 में फिर आई खराबी, दिल्ली आने से पहले वापस लौटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 16, 2025

एयर इंडिया के बोइंग-787 में फिर आई खराबी, दिल्ली आने से पहले वापस लौटी

डेस्कः हांगकांग से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 को बीच उड़ान में तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर द्वारा संचालित यह फ्लाइट AI315 हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भी Air India की लापवाही जारी, महिला ने विमान के अंदर VIDEO बनाकर खोली पोल

अहमदाबाद विमान हादसे ने एयर इंडिया और उसके बोइंग-787 विमान की सुरक्षा पर बड़ा सवाल पैदा कर दिया। अहमदाबाद में विमान हादसे से सबक लेते हुए बोइंग-787 में में खराबी पता चलने के तुरंत बाद इसे वापस हॉगकॉंग भेज दिया गया। विमान की हॉन्‍गकॉन्‍ग एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग करवाई गई। बताया जा रहा है कि विमान में सवार सभी सभी यात्री सुरक्षित हैं, तकनीकी टीमें विमान का निरीक्षण कर रही हैं।

UP में बड़ा विमान हादसा टला, हज यात्रियों से भरी फ्लाइट के पहिये से निकली चिंगारी, धुआं उठने के बाद मची अफरातफरी

See also  Bihar में रक्सौल बॉडर से पकड़े गए 4 चीनी नागरिक, सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन के संकेत

इससे पहले हैदराबाद जा रहे लुफ्थांसा के एक विमान को बम की धमकी के बाद लैंडिंग क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण यू-टर्न लेकर जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा था। फ्लाइट एलएच752 फ्रैंकफर्ट से रवाना हुई थी और उसे सोमवार सुबह हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचना था। हालांकि, विमान बीच रास्ते से ही वापस लौटा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now