पटनाः आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के बड़े तेजप्रताप यादव इन दिनों काफी चर्चा में है। भले ही उन्हे लालू यादव ने परिवार और पार्टी से बेदखल कर दिया हो लेकिन उनकी पितृ भक्ति और शिव भक्ति में कमी देखने को नहीं मिल रहा है। पटना से दूर इन दिनों वो शिव अराधना में लगे हुए है।
बिहार में ‘जमाई आयोग’ का हो गठन, रामविलास,मांझी,अशोक चौधरी के दामाद और DK बॉस की पत्नी को आखिर क्यों मिली आयोग में जगह-तेजस्वी यादव
तेजप्रताप यादव ने रविवार की देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वो शिव अराधना करते हुए नजर आ रहे है। दो दिन पहले वो वाराणसी भी गए थे हालांकि काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में रील बनाकर पोस्ट करने के बाद नया ही विवाद खड़ा हो गया। इसके दो दिनों बाद शिव भक्ति को लेकर तेजप्रताप ने एक और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है।
आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में खूब हुआ हंगामा, दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, संजय सिंह यादव की जीत का रास्ता साफ
वीडियो में नजर आ रहा कि तेज प्रताप यादव एक मंदिर में शिवलिंग के सामने ध्यान लगा कर बैठे हैं। वहां भगवान शिव की पूजा की जा रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा, ‘अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का..काल भी उसका क्या बिगाड़े..जो भक्त हो महाकाल का! ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो भस्मधारी हूं हर हर महादेव।’
अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का!
ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो भस्मधारी हूं हर हर महादेव.#HarHarMahadev #shiva pic.twitter.com/qSp0MIBtZs
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 15, 2025
बिहार में बीजेपी सांसद का बेटा लापता, दरभंगा में पूर्व केंद्रीय मंत्री के पोते की गुमशुदगी का मामला हुआ दर्ज
काशी के वायरल वीडियो की होगी जांच
हालांकि, यह वीडियो किस मंदिर का है इसके बारे में स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। बहरहाल आपको बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने सोशल मीडिया पर बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए हैं।
फादर्स डे पर लालू का अनोखा अंदाज, घर के बच्चों के बीच बांटा सत्तू, लगी लंबी लाइन
यह वीडियो कथित तौर पर मंदिर के प्रतिबंधित ‘रेड जोन’ में बनाया गया है। व्यवस्था से जुड़े लोगों के अनुसार ‘रेड जोन’ का मतलब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के भीतर का क्षेत्र है, जिसमें मंदिर परिसर भी शामिल है। ‘रेड जोन’ में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है।अधिकारियों ने बताया कि यादव को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के अंदर दिखाने वाला उक्त वीडियो बृहस्पतिवार से सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है। यह वीडियो यादव का बताया जा रहा है।
नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी को बनाया गया महिला आयोग का सदस्य, नोटिफिकेशन में किया गया बड़ा खेल
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि मंदिर प्रशासन को हाल में सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से एक राजनीतिक व्यक्ति द्वारा बनाये गये वीडियो के बारे में पता चला।मंदिर प्रशासन सीआरपीएफ और पुलिस विभाग के साथ मिलकर अपनी सुरक्षा जिम्मेदारियों को पूरा करता है। मिश्रा ने कहा, ‘‘मामले की गहन जांच करने और संबंधित एजेंसी के जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना भेज दी गई है।’’




