बिहार में बीजेपी सांसद का बेटा लापता, दरभंगा में पूर्व केंद्रीय मंत्री के पोते की गुमशुदगी का मामला हुआ दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 15, 2025

बिहार में बीजेपी सांसद का बेटा हुआ लापता, दरभंगा में पूर्व केंद्रीय मंत्री के पोते की गुमशुदगी का मामला हुआ दर्ज

पटनाः मधुबनी से बीजेपी सांसद अशोक यादव के बेटे के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने दरभंगा के लहेरियासराय थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। उनका कहना है कि वो अभी दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटा है और उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।

नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी को बनाया गया महिला आयोग का सदस्य, नोटिफिकेशन में किया गया बड़ा खेल
जानकारी के अनुसार, सांसद अशोक यादव का बेटा और पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव का पोता विभूति कुमार यादव दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित आवास से गायब हो गया है। इसको लेकर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद लहेरियासराय थाना पुलिस सांसद के बेटे की खोज में जुट गई है।

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में खूब हुआ हंगामा, दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, संजय सिंह यादव की जीत का रास्ता साफ
घटना के संबंध में परिजनों ने लिखित आवेदन में कहा है कि रविवार की दोपहर विभूति यादव बंगाली टोला आवास से बाजार के लिए निकले थे लेकिन जब वह काफी देर तक घर नही लौटने पर परिजनों को संदेह हुआ तो परिजन खोज बिन करना शुरू किए लेकिन कोई जानकारी नही मिलने पर लहेरियासराय थाना में गुमशुदगी की जानकारी देते हुए खोजने की गुहार लगाई गई। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी एक्टिव नजर आ रही है। परिजनों का कहना है कि सांसद अशोक यादव का पुत्र विभूति कुमार दिल्ली में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रहा था। वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से अपने घर आया था।

See also  बिहार में IAS और IPS अधिकारियों के तबादले, विधानसभा चुनाव से सरकार ने किया बड़ा फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now