झारखंड में मंगलवार तक मानसून की होगी एंट्री, सोमवार को रांची सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 16, 2025

झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

रांचीः झारखंड में अगले तीन-चार दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस बारिश के साथ मानसून भी राज्य में प्रवेश कर जायेगा। अभी मानसून पश्चिम बंगाल के आसपास है। जल्द ही यह झारखंड और बिहार में भी प्रवेश कर जायेगा। यह हवा के रूख पर निर्भर करता है।

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में खूब हुआ हंगामा, दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, संजय सिंह यादव की जीत का रास्ता साफ
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि एक-दो दिनों में झारखंड में मानसून की बारिश संभावित है। सोमवार को रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम में होने वाली बारिश पर विभाग की नजर है। अगर यही बारिश बिहार में प्रवेश कर गया तो, मान लें कि मानसून आ गया।

JMM ने साहेबगंज और बोकारो में जिला समिति का किया गठन, विनोद कुमार पांडे ने जारी की सूची
मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि झारखंड के कई जिलों में 17-18 जून को भारी बारिश हो सकती है। 16 जून और 19 जून को भी भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम केंद्र ने 17 और 18 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा 16 और 19 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 16 जून को सात जिलों में भारी बारिश हो सकती ळै। 19 जून को संताल परगना सहित 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

See also  मोंथा का झारखंड में असर, रांची में झमाझम बारिश, बढ़ेगी ठंड

रांची में ट्रैफिक पुलिस पर हमला करने वाला पकड़ा गया, सड़क पर कराई गई परेड
रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि एक चक्रवात दक्षिणी बांग्लादेश और बंगाल की खाड़ी से सटे उत्तरी हिस्से में है। समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर यह दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी मध्यप्रदेश से बांग्लादेश और छत्तीसगढ़, झारखंड के अलावा गांगेय पश्चिम बंगाल में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसका असर आने वाले दिनों में झारखंड में देखने को मिलेगा।

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती
किस दिन कहां-कहां बारिश होने की उम्मीद
17 जून- अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट- गुमला, सिमडेगा, खूंटी
17 जून- भारी बारिश का येलो अलर्ट- लोहरदगा, लातेहार, रांची, परिश्चम सिंहभूम
18 जून- अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट- कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो
18 जून- भारी बारिश का येलो अलर्ट- चतरा, पलामू, लातेहार, देवघर, जामताड़ा, धनबाद
19 जून- भारी बारिश का येलो अलर्ट- हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका

See also  झारखंड में शीतलहर का कहर जारी, रांची का पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now